फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sobhita Dhulipala made in heaven 2 actress entry in Alia Bhatt upcoming film Jigra

Jigra: आलिया भट्ट की 'जिगरा' में शोभिता धुलिपाला की हुई एंट्री! पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Mon, 27 Nov 2023 09:51 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 27 Nov 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
Sobhita Dhulipala made in heaven 2 actress entry in Alia Bhatt upcoming film Jigra
आलिया भट्ट, शोभिता धुलिपाला - फोटो : social media

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। अभिनेत्री इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रही हैं बल्कि धर्मा प्रोडक्शंस के साथ इसका निर्माण भी कर रही हैं। 'जिगरा' फिल्म का निर्देशन वासन बाला द्वारा किया जा रहा है। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में शोभिता धुलिपाला भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

विज्ञापन


'जिगरा' का हिस्सा बनीं शोभिता
निर्देशक वासन बाला की 'जिगरा' में आलिया भट्ट के साथ शोभिता धुलिपाला भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में, आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें शोभिता धुलिपाला के 'जिगरा' में होने का दावा किया जा रहा है। अभिनेत्री के पोस्ट में कहा गया है कि शोभिता बोर्ड पर आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर शोभिता धुलिपाला को फॉलो करना शुरू किया है। हालांकि, 'मेड इन हेवन 2' अभिनेत्री की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Deepfake Video: आलिया भट्ट भी हुईं एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल की शिकार, डीपफेक वीडियो ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


'जिगरा' की रिलीज डेट
इस महीने की शुरुआत में, निर्माताओं ने 'जिगरा' से आलिया का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में आलिया भट्ट को कंधे पर बैग लटकाए दिखाया गया है। वे जापान की सड़कों पर खड़ी नजर आ रही हैं। 'जिगरा' 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। 

शोभिता धुलिपाला का वर्कफ्रंट
शोभिता धुलिपाला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जोया अख्तर और रीमा कागती की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मेड इन हेवन 2' में नजर आई थीं। इसके अलावा अभिनेत्री 'मन राघव 2.0', 'कालाकांडी' जैसी फिल्मों और 'मेड इन हेवन' और 'द नाइट मैनेजर' जैसे वेब शो में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख, गेटवे ऑफ इंडिया से एक्टर का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed