सोशल मीडिया: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने धरमजी के गाने पर किया शानदार डांस, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
मशहूर डांसिंग रियलिटी 'सुपर डांसर चैप्टर 4' इन दिनों दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। शो में मौजूद बेहतरीन कलाकार अपने शानदार परफॉमेंस से लोगों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर डांसिंग रियलिटी 'सुपर डांसर चैप्टर 4' इन दिनों दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। शो में मौजूद बेहतरीन कलाकार अपने शानदार परफॉमेंस से लोगों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, अक्सर शो का हिस्सा बनने आते बॉलीवुड स्टार्स भी सेट पर कंटेस्टेंट और जजेज के साथ खूब मस्ती करते हैं। इतना ही नहीं शो की जज शिल्पा शेट्टी भी आए दिन अपने डांस से समां बांधती नजर आती हैं।
इसी बीच शो के के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी बतौर मेहमान नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर इसी एपिसोड का उनका एक डांस वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
सामने आए इस वीडियो में हेमा मालिनी, धर्मेंद्र के मशहूर डांस स्टेप को करती नजर आ रही हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी भी डांस में उनका साथ देती दिखाई दे रही हैं। 'सुपर डांसर चैप्टर 4' सेट पर हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के 'मैं जट यमला पगला दीवाना' गाने पर शानदार डांस किया। वहीं, शिल्पा शेट्टी उनके इस अंदाज को देख हैरान हो जाती हैं और उनके सामने नतमस्तक हो जाती हैं।
इधर, हेमा मालिनी के इस शानदार डांस वीडियो के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है 'वाओ अमेजिंग', वहीं, एक अन्य ने लिखा है 'बहुत शानदार डांस'।
इस बीच शिल्पा ने भी डांस रियलिटी शो के सेट पर बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी के साथ जट यमला पगला दीवाना पर भी डांस किया। अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ अपने डांस का वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'हेमा मालिनी जी ने धारण किया नया रूप।”
View this post on Instagram