फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social Media: Vicky Kaushal shared his pictures sitting on the banks of Narmada Fan asked where is katrina bhabhi

सोशल मीडिया: विक्की कौशल ने शेयर कीं नर्मदा किनारे बैठे अपनी तस्वीरें, फैन ने पूछा- भाभी को कैसे अकेला छोड़ दिया?

Mon, 24 Jan 2022 01:27 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 24 Jan 2022 01:27 AM IST
सार

इन तस्वीरों में अभिनेता विक्की कौशल नर्मदा नदी के किनारे अकेले बैठे नजर आ रहे हैं। एक्टर में इंस्टाग्राम तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Social Media: Vicky Kaushal shared his pictures sitting on the banks of Narmada Fan asked where is katrina bhabhi
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में अपनी शादी के बाद काम पर लौटे बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपनी शादी के बाद से लगातार अपनी पत्नी अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ तस्वीरें शेयर करने के बाद अब अभिनेता ने अपनी कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हालांकि हर बार की तरह इस बार इन तस्वीरों में अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर नहीं आ रही हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

विज्ञापन

 

इन तस्वीरों में अभिनेता विक्की कौशल नर्मदा नदी के किनारे अकेले बैठे नजर आ रहे हैं। एक्टर में इंस्टाग्राम तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें से एक तस्वीर में वह कुछ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं तो वहीं अन्य तस्वीरों में विक्की शांति से नदी को निहारते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Social Media: Vicky Kaushal shared his pictures sitting on the banks of Narmada Fan asked where is katrina bhabhi
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

नर्मदा किनारे शेयर की गई अपनी इन तस्वीरों में अभिनेता डूबते सीरज के बीच मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान टोपी के साथ नीले रंग की हुडी पहने अभिनेता बेहद स्टाइलिश दिख रहे हैं। अभिनेता की इस मी टाइम वाली फोटोज को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

Social Media: Vicky Kaushal shared his pictures sitting on the banks of Narmada Fan asked where is katrina bhabhi
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फैन अलग-अलग तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, हर हर नर्मदे। वहीं विक्की के फैंस तस्वीरों में उन्हें अकेला देख कटरीना कैफ के बारे में पूछताछ करने लगे। एक फैन ने कमेंट करते हुए पूछा, भाभी को कैसे अकेला छोड़ दिया?

विज्ञापन

Social Media: Vicky Kaushal shared his pictures sitting on the banks of Narmada Fan asked where is katrina bhabhi
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ ने बीते साल 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सात फेरे लिए थे। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्दी ही बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ लुकाछिपी 2 में नजर आने वाले हैं। अभिनेता और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों इंदौर में इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed