Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने धूमधाम से मनाया अपना 47वां जन्मदिन, देखिए कौन-कौन हुआ जश्न में शामिल
Celebs At Soha Ali Khan Birthday Party: सोहा अली खान ने हाल ही में अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस स्पेशल पार्टी की शानदार तस्वीरें सोहा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। देखिए कौन-कौन से सेलेब्स सोहा की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने बीते शनिवार 4 अक्तूबर को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। सोहा ने अपनी मां शर्मिला टैगोर, पति कुणाल खेमू, बहन सबा, बेटी इनाया, नेहा धूपिया और अंगद बेदी समेत कई लोगों के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ ही सोहा ने कैप्शन में लिखा, 'केक, शांति और ढेर सारा प्यार - इससे ज्यादा #happybirthday #gratitude की क्या उम्मीद कर सकते हैं।'
सोहा के जन्मदिन पर उनकी बहन सबा ने भी पोस्ट किया। उन्होंने सोहा को 'बेबी' कहा। सबा ने सोहा, मां शर्मिला टैगोर, भाई सैफ अली खान, भाभी करीना कपूर खान, भतीजी सारा अली खान और भतीजे इब्राहिम अली खान के साथ फोटोज शेयर कीं। साथ ही सबा ने कैप्शन में लिखा, 'सोहा जान! जिंदगी भर की मेरी बहन। मेरी बच्ची... हमेशा। मैं मां की तरह तुम्हारी रक्षा करती हूं। तुम मुझे पागल कर दोगी... ज्यादातर बेटियां वैसी ही होती हैं (हंसते हुए)। हम बहनों की तरह झगड़ेंगे, लेकिन हमारी दोस्ती अनोखी है। मेरी प्यारी, गर्व वाली और कभी-कभी निराश करने वाली सोहा बिया, जन्मदिन मुबारक! ढेर सारा प्यार। पुराने और नए पलों के लिए। @sakpataudi।'
View this post on Instagram
सोहा ने 2004 में 'दिल मांगे मोर' से एक्टिंग करियार शुरू किया था। सोहा ने 'रंग दे बसंती', 'शादी नंबर 1', 'खोया खोया चांद', 'मुंबई मेरी जान', 'तुम मिले', 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' और 'घायल: वन्स अगेन' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। 2017 में सोहा ने 'द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस' नाम की किताब लिखी। इस किताब ने 2018 में क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड जीता।
यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने 'ChatGPT' से किया अनोखा सवाल, जानें क्या मिला एक्ट्रेस को जवाब
काम की बात करें तो, सोहा आखिरी बार हॉरर फिल्म 'छोरी 2' में नजर आई थीं इसमें उन्होंने दासी मां का मजबूत रोल किया। यह फिल्म 2021 की 'छोरी' का दूसरा भाग है। इस फिल्म में सोहा के अलावा नुसरत भरूचा ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। सोहा और नुसरत के अलावा इस फिल्म में गश्मीर महाजनी और सौरभ गोयल जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: Chiranjeevi Konidela: 'हर मुलाकात पहली जितनी ही...', 80 के दशक के दोस्तों संग चिरंजीवी ने तस्वीरें कीं साझा