Son Of Sardaar 2: 'इस बार तूफान नहीं, बिजली है' सन ऑफ सरदार, अजय देवगन की फिल्म का मोशन पोस्टर जारी
Ajay Devgn Film Son Of Sardaar 2 Motion Poster: अजय देवगन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसे देखने के बाद अजय के फैंस बेहद खुश हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का एक मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक्टर के कड़े से बिजली निकलती नजर आ रही है। अजय का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अजय देवगन ने मोशन पोस्टर के साथ एक फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें अजय बेखौफ अंदाज में नजर आ रहे हैं।
अजय की इस शानदार पोस्ट पर प्रोडक्शन ने कमेंट में लिखा, 'इस बार, वह सिर्फ तूफान नहीं ला रहा है... वह खुद गरज रहा है। #SonOfSardaar2 इस 25 जुलाई को सिनेमाघरों में! #SardaarIsBack #SOS2।' इस पोस्टर पर सेलेब्स और फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है और अजय की आने वाली इस फिल्म के लिए खूब प्यार जताया है।
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा मिलकर कर रहे हैं। यह एक एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म है। यह 2012 की फिल्म सन ऑफ सरदार का आध्यात्मिक सीक्वल है। इस बार फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अजय की प्रोडक्शन हाउस ने कमेंट किया और लिखा, 'सरदार की एंट्री होगी।' अजय के एक फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया संपादन सर', एक और फैन ने लिखा, 'ओए पाजी कड़ी हंस भी लिया करो, सरदार मैं वापस आ गया हूं', एक और फैन ने लिखा, 'सरदार की वापसी, सन ऑफ सरदार 2 वापस आ गया है', एक और फैन ने लिखा, 'मूवी का ट्रेलर कहा है सर।'