फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha broke her silence for the first time she looks like Poonam Sinha not Reena Roy

Sonakshi Sinha: रीना रॉय जैसी दिखने के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे लगता है...

Mon, 13 Feb 2023 05:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 13 Feb 2023 05:52 PM IST
सार

सोनाक्षी ने दोनों के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह तब शुरू हुआ जब उनका जन्म भी नहीं हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं तब उन्हें इस बारे में पता चला था। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha broke her silence for the first time she looks like Poonam Sinha not Reena Roy
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म दबंग से करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी ने अब तक सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया  है। हाल ही में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर पर खुलकर बात की। 

विज्ञापन

DDLJ Box Office Collection: धमाकेदार कमाई कर रही DDLJ, वेलेंटाइन वीक में फिर हिट रही राज-सिमरन की लव स्टोरी

विज्ञापन

Sonakshi Sinha broke her silence for the first time she looks like Poonam Sinha not Reena Roy
सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी ने दोनों के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह तब शुरू हुआ जब उनका जन्म भी नहीं हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं तब उन्हें इस बारे में पता चला था। अपने पिता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो उन्होंने कई साल पहले किया है उस बात के लिए उन्हें सूली पर नहीं चढ़ाया जा सकता। एक्ट्रेस के मुताबिक हर किसी का अतीत होता है, उनके पिता का भी अतीत है। वहीं, जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उनका चेहरा रीना से बहुत ज्यादा मेल खाता है। इस पर सोनाक्षी ने कहा कि मेरी शक्ल मेरी मां पूनम सिन्हा से मिलती है। उन्होंने दोनों के बीच समानता वाली बात को सिरे से खारिज कर दिया। 
Kangana Ranaut: कंगना की पोस्ट पर भड़कीं नवाजुद्दीन की भाभी, कहा- बात निकली है तो फिर दूर तलक जाएगी

Sonakshi Sinha broke her silence for the first time she looks like Poonam Sinha not Reena Roy
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऐसा ही सवाल एक इंटरव्यू के दौरान रीना रॉय से भी पूछा गया था, तब उन्होंने इसे महज एक इत्तेफाक बताया था। उन्होंने कहा था कि कभी-कभी ऐसा हो जाता है। साथ ही, उन्होंने अपनी मां और जितेंद्र की मां का उदाहरण देते हुए कहा था कि देखने में लगता है कि दोनों जुड़वा बहन हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल  ही में डबल एक्सल में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी थीं। हालांकि यह फिल्म लोगों को खास प्रभावित न कर सकी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।  
Shilpa Kareena: सिड कियारा के रिसेप्शन में शिल्पा-करीना की टक्कर, एक-दूसरे को देख दोनों ने ऐसे किया रिएक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed