फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha lashes out at those Who Made Katrina Kaif Pregnancy Photo Viral

कैटरीना की प्रेग्नेंसी फोटो वायरल करने वालों पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, सुनाई खरी-खोटी; बोलीं- ‘यह शर्मनाक है’

Fri, 31 Oct 2025 05:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Oct 2025 05:24 PM IST
सार

Katrina Kaif Pregnancy Photo Viral: शुक्रवार को एक पैपराजी पेज ने कैटरीना कैफ की बालकनी में आराम फरमाती कुछ तस्वीरें शेयर कर दीं, जिसके बाद बवाल मच गया। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिर बहस छिड़ गई कि पैपराजी को सेलेब्स की प्राइवेट लाइफ में घुसने की आजादी किसने दी? इस बात को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने फोटो पब्लिश करने वालों को खरी-खोटी सुनाई। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha lashes out at those Who Made Katrina Kaif Pregnancy Photo Viral
कैटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं और इन दिनों घर पर आराम कर रही हैं। इसी बीच शुक्रवार को एक पैपराजी पेज ने कैटरीना कैफ की बालकनी में आराम फरमाती कुछ तस्वीरें शेयर कर दीं, जिसके बाद बवाल मच गया। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिर बहस छिड़ गई कि पैपराजी को सेलेब्स की प्राइवेट लाइफ में घुसने की आजादी किसने दी ? मामले पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी राय जाहिर की। इसके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कैटरीना की अनुमति के बिना उनकी प्राइवेट तस्वीरें साझा करने वालों पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


घर की बालकनी पर खड़ी कैटरीना की ली गई फोटो 
अचानक सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें प्रेग्नेंट कैटरीना अपने घर की बालकनी पर खड़ी है। पैपराजी ने बिना एक्ट्रेस की मर्जी के ये फोटोज लीं और पब्लिश कर दी। इससे कैटरीना के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने भी कैटरीना की प्रेग्नेंसी फोटोज को बिना परमिशन पब्लिश करने वालों पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: कटरीना कैफ की डिलीवरी पर पति विक्की कौशल ने दिया हिंट? बोले- 'मैं तो घर से निकलने वाला ही नहीं हूं'
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाक्षी ने फोटो वायरल करने वालों को सुनाई खरी-खोटी
सोनाक्षी सिन्हा ने कैटरीना की प्रेग्नेंसी फोटो वाली पोस्ट पर रिएक्ट किया। वह लिखती हैं, ‘आपको क्या समस्या है? आपने एक महिला की परमिशन के बिना तस्वीर खींची और उसे सोशल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश किया। क्या यह गलत नहीं है? आप किसी अपराधी से कम नहीं हैं। यह शर्मनाक है।’   

सोनाक्षी पहले भी दिखा चुकी हैं ऐसी बेबाकी
सोनाक्षी सिन्हा पहले भी सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को जवाब दे चुकी हैं। जब जहीर इकबाल से शादी के बाद उन्हें ट्रोल किया गया तो एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। अब वह कैटरीना कैफ को सपोर्ट कर रही हैं। स्टार्स की प्राइवेसी जैसी मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रही हैं। सोनाक्षी के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी एक साउथ फिल्म ‘जटाधरा’ रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed