सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonali Raut Reveals Ranveer Singh Was Very Nervous During His First Bold Shoot

पहले बोल्ड शूट के दौरान काफी 'नर्वस' थे रणवीर सिंह, सोनाली राऊत ने किया खुलासा; कहा- ‘वे काफी शर्मीले थे’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Ranveer Singh Bold Photoshoot: रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर’ फिल्म को लेकर सुर्खियों में। फिल्म में उन्हें एक्टिंग के लिए लोगों से काफी तारीफ मिली। लेकिन हाल ही में सोनाली राऊत ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सबको चौंका दिया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

Sonali Raut Reveals Ranveer Singh Was Very Nervous During His First Bold Shoot
रणवीर सिंह और सोनाली राऊत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एक्ट्रेस सोनाली राऊत ने हाल ही में बताया कि रणवीर सिंह अपने पहले बिकिनी शूट के दौरान काफी नर्वस थे। सोनाली, जो पहले ऐसे बोल्ड शूट कर चुकी थीं, उन्हें कहा गया था कि वह रणवीर को कम्फर्टेबल महसूस कराएं, क्योंकि वह इंडस्ट्री में नए थे और थोड़ा शर्माते थे। सोनाली ने कहा कि उन्होंने आज के एनर्जेटिक रणवीर से बिल्कुल अलग रूप देखा है।

Trending Videos

रणवीर बहुत शर्मीले थे
फिल्मीबीट से बातचीत में सोनाली ने कहा, ‘मैं रणवीर को बहुत अलग तरीके से जानती हूं। मैंने उनके साथ एक पोज किया था, और कुछ साल बाद उन्होंने वही पोज वाणी कपूर के साथ किया। उस समय रणवीर बहुत स्वीट, बहुत फ्रेंडली और बहुत अच्छे थे। असल में वो बहुत शर्मीले थे, क्योंकि वो बिकिनी शूट था।’

विज्ञापन
विज्ञापन


प्लीज उसे कम्फर्टेबल महसूस कराओ
उन्होंने आगे याद करते हुए कहा, ‘वो काफी बोल्ड और ग्लैमरस शूट था। उन्होंने कहा, ‘यह मेरा ऐसा पहला शूट है, बहुत ग्लैमरस, और एक ऐसी लड़की के साथ जो बिकिनी पहन रही है।’ हां, वो बहुत नर्वस थे।

वो च्युइंग गम खा रहे थे, परफ्यूम लगा रहे थे… मैं तो बिल्कुल चिल थी, और फोटोग्राफर भी कह रहा था, ‘सोनाली, उसे कॉन्शियस मत करो। तुम तो ठीक हो, लेकिन वो थोड़ा नर्वस है। प्लीज उसे कम्फर्टेबल महसूस कराओ।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmibeat (@filmibeatofficial)

रणवीर का एक प्यारा थोड़ा नर्वस रूप देखा
सोनाली राउत ने बताया कि अपने ‘धुरंधर’ वाले इमेज से अलग, उन्होंने रणवीर सिंह का एक प्यारा और थोड़ा नर्वस रूप देखा है। उन्होंने याद किया कि रणवीर ने उनसे कहा, ‘तुम जानती हो सोनाली, यह मेरा पहला शूट है। तुम जानती हो, मैं कपड़े पहने हुए हूं।’

इस पर सोनाली ने जवाब दिया, ‘हां, तुमने कपड़े पहने हैं, तो नर्वस किस बात के हो?’ बाद में रणवीर ने वही पोज वाणी कपूर के साथ दोहराया।

'धुरंधर 2' के बारे में 
बता दें कि रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर 2' मे नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। मूवी ने इंडिया में कुल नेट 1,095.67 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 1,727.93 करोड़ का हो चुका है। मूवी में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी अहम रोल में नजर आएं हैं।

10th Class Result 2026: इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली

इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। मुख्यमंत्री किसी भी समय परीक्षा परीणाम घोषित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed