फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जबरा फैन: सोनू सूद से मिलने नंगे पांव हैदराबाद से मुंबई पहुंच गया ये शख्स, अभिनेता ने साझा की तस्वीर

Fri, 11 Jun 2021 08:15 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 11 Jun 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood stunned by man who 'walked barefoot' from Hyderabad to meet him
फैन संग सोनू सूद - फोटो : Instagram
लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी वो लोगों की मदद कर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपने व्यवहार के कारण। पिछले साल जब कोरोना ने भारत में दस्तक दी तो सोनू सूद सड़क पर उतरे और घर जाने के लिए परेशान मजदूरों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। इसके बाद से कोरोना की दूसरी लहर में भी उनकी जनसेवा जारी है। सोनू सूद को आम जनता भगवान मानने लगी है और सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। बेड की कमी हो या ऑक्सीजन की, किसी को घर पहुंचाना हो या कहीं से कहीं और ले जाना हो, सोनू सूद मदद करने से पीछे नहीं हटते।


सोनू सूद ने साझा की तस्वीर 
अभी हाल ही में अभिनेता ने अपने एक फैन के साथ फोटो साझा की। तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने बताया कि वेंकटेश, ये लड़का नंगे पैर मुझसे मिलने के लिए हैदराबाद से मुंबई आया है। हालांकि उसके आने के लिए ट्रांसपोर्टेशन का इंतजाम कर दिया था। यह वास्तव में एक प्रेरक है। हालांकि सोनू सूद ने आखिरी में ये बात जरूर लिखी कि मैं किसी को इस बात के लिए प्रेरित नहीं करूंगा वो ऐसा कदम उठाए। आप सभी से ढेर सारा प्यार।
Sonu Sood stunned by man who 'walked barefoot' from Hyderabad to meet him
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

इससे पहले सोनू सूद ने बताया है कि वो देशभर में करीब 15 से 18 ऑक्सीजन प्लांट लगवाएंगे। इसकी शुरूआत वो कुरनूल और नेल्लोर, आंध्र प्रदेश, मैंगलोर, कर्नाटक से कर रहे हैं। सोनू सूद के मुताबिक तमिलनाडु, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और कई अन्य राज्यों में संयंत्र स्थापित किए जाने हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

Sonu Sood stunned by man who 'walked barefoot' from Hyderabad to meet him
सोनू सूद - फोटो : Instagram

इसके अलावा सोनू सूद फाउंडेशन के नाम से उनकी संस्था लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू बेड्स और अन्य मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए थे। दिल्ली से मदद मांगने वालों की संख्या ज्यादा बताते हुए वहां के लिए उन्होंने खास हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके अलावा सोनू सूद टेलीग्राम के जरिए भी लोगों से जुड़े हुए हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood stunned by man who 'walked barefoot' from Hyderabad to meet him
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद सोशल मीडिया पर फैंस से इस तरह की अपील तो कर ही रहें हैं साथ ही वो अपनी शानदार तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही सोनू ने अपने मॉडलिंग के दिनों की तस्वीर साझा की थी।इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था 'मुंबई में मॉडलिंग के दिनों का थ्रोबैक'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

विज्ञापन
Sonu Sood stunned by man who 'walked barefoot' from Hyderabad to meet him
सोनू सूद - फोटो : ट्विटर

सोनू सूद के इस लुक की बात करें तो उन्होंने जींस के साथ एक लॉन्ग कोट पहना हुआ था। वहीं एक फोटो में जहां वो दीवार से टिक कर पोज दे रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वो फोन पकड़े पोज देते नजर आए। सोनू सूद की इन तस्वीरों को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed