फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Report: साउथ बनाम बॉलीवुड विवाद के बीच जारी हुई टॉप 10 एक्टर्स की सूची, जानिए कौन है किससे आगे?

Thu, 26 May 2022 07:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 26 May 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
South vs Bollywood Ormax Report: Vijay, Jr NTR, Prabhas, Allu Arjun, Akshay Kumar, Yash, Ram Charan, Mahesh Babu
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर हुई कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की बहस अब साउथ बनाम बॉलीवुड विवाद में तबदील होते जा रही है। एक तरफ जहां सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़ा हर शख्स भाषा विवाद पर खुलकर अपने विचार रख रहा है। वहीं दूसरी तरफ दर्शक यह जानने के लिए बेताब हैं कि सच में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के अभिनेताओं में से सर्वश्रेष्ठ कौन है? जब इंडस्ट्री के लोगों से यह सवाल पूछा गया, तब उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि यह कोई बहस का मुद्दा ही नहीं है, हम सब पैन इंडिया स्टार्स हैं। हालांकि अब लगता है जैसे दर्शकों को उनके सवाल का जवाब आखिरकार मिलने वाला है। दरअसल, ऑरमैक्स मीडिया ने अप्रैल 2022 के टॉप 10 स्टार्स की लिस्ट जारी की है। 

South vs Bollywood Ormax Report: Vijay, Jr NTR, Prabhas, Allu Arjun, Akshay Kumar, Yash, Ram Charan, Mahesh Babu
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : अमर उजाला

इस रिपोर्ट में पैन इंडिया के टॉप 10 स्टार्स के नाम का खुलासा किया गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की लिस्ट में हिंदी सिनेमा में काम कर रहे केवल एक एक्टर का नाम शामिल है। वहीं तेलुगू इंडस्ट्री के पांच और तमिल सिनेमा के तीन अभिनेता इस सूची में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे। यहां देखिए पूरी सूची... 

South vs Bollywood Ormax Report: Vijay, Jr NTR, Prabhas, Allu Arjun, Akshay Kumar, Yash, Ram Charan, Mahesh Babu
टॉप 10 एक्टर्स - फोटो : अमर उजाला
टॉप 10 स्टार्स ऑफ अप्रैल 2022
रैंक एक्टर्स
1. विजय
2. जूनियर एनटीआर
3. प्रभास
4. अल्लू अर्जुन
5. अक्षय कुमार
6. अजित कुमार
7. यश
8. राम चरन
9. सूर्या
10. महेश बाबू
विज्ञापन
विज्ञापन
South vs Bollywood Ormax Report: Vijay, Jr NTR, Prabhas, Allu Arjun, Akshay Kumar, Yash, Ram Charan, Mahesh Babu
साउथ फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे तय हुई टॉप 10 स्टार्स की सूची?
पिछले दो सालों से ऑरमैक्स की टीम ने नियमित रूप से थिएटर जाने वाले दर्शकों से उनके टॉप- 2 पसंदीदा एक्टर्स के नाम पूछे। कई भाषाओं में फिल्में देखने वाले दर्शकों को प्रत्येक भाषा में अपने पसंदीदा सितारों का अलग-अलग नाम देने के लिए कहा गया। इस तरह हर महीने 10,000 से अधिक लोगों का डेटा एकत्र करने के बाद टॉप- 10 एक्टर्स तैयार की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed