स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' ने तोड़ा शाहरुख- सलमान की हिट फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कितना रहा कलेक्शन?
Spider Man: Brand New Day box office collection: स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने तीन दिनों में दुनिया भर में 5,725 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में इस हॉलीवुड फिल्म की कमाई ने कई हिट फिल्मों की तीन दिनों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। जानें कौन सी हैं वो फिल्में…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' भारतीय दर्शकों को काफी लुभा रही है। अपनी रिलीज से महज तीन दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स आफिस पर तगड़ी कमाई कर ली है। इस हॉलीवुड फिल्म की तीन दिनों की कमाई कई बॉलीवुड की सफल फिल्मों की तीन दिनों की कमाई से ज्यादा दर्ज हुई है।
स्पाइडर ने छोड़ा ‘पठान’ और ‘टाइगर’ को पीछे
टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने तीन दिनों में भारत में लगभग 215.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को क्रिस्टोफर नोलान की ‘द ओडीसी’ से मिल रही टक्कर के बाद भी इसका प्रदर्शन शानदार है। फिल्म ने भारत में तीन दिनों में लगभग 180.20 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ और सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के तीन दिनों के कलेक्शन से भी आगे निकल चुकी है।
फिल्म की अब तक की कमाई
फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने सैकनिल्क के मुताबिक वर्ल्ड वाइड अबतक 5,725 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में फिल्म ने गुरुवार को शानदार ओपनिंग के साथ 60.60 करोड़ रुपये बटोरे थे। मगर दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 49.35 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ कलेक्शन में कुछ गिरावट देखने को मिली। मगर फिर शनिवार को फिल्म की कमाई में 66.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ उछाल देखने को मिला। चौथे दिन रविवार को फिल्म ने अब तक 4.48 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
'स्पाइडर मैन 4' में कौन है शामिल?
'स्पाइडर-मैन 4' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है। 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी थी जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शानदार वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशंस भी हैं। इस फिल्म में जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं।