फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SS Rajamouli reacts on RRR performance in west says I never ever expected and still trying to understand

RRR: पश्चिम में 'आरआरआर' के धमाल से हैरान एसएस राजामौली, बोले- अब तक समझने की कोशिश में हूं

Sun, 18 Sep 2022 02:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 18 Sep 2022 02:56 PM IST
सार

एस एस राजामौली हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों से लेकर तमाम मुद्दों पर बातचीत की।

विज्ञापन
SS Rajamouli reacts on RRR performance in west says I never ever expected and still trying to understand
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एस एस राजामौली की इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा जबरदस्त प्रदर्शन किया। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले। इस फिल्म ने पश्चिमी देशों, खासकर यूएस में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पश्चिम में अच्छा प्रदर्शन करने के मामले में यह एक महत्वपूर्ण फिल्म रही है। फिल्म की डिजिटल रिलीज के बाद फैंस, क्रिटिक्स और मेकर्स ने फिल्म की खूब सराहना की। कुछ ने तो फिल्म के ऑस्कर की रेस में शामिल होने तक के कयास भी लगाए। हालांकि, फिल्म को मिले इतने प्यार पर एस एस राजामौली ने अब प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि वे इस बात से बेहद हैरान हैं।

विज्ञापन

फिल्म फेस्टिवल में की बातचीत
बता दें कि एस एस राजामौली हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों से लेकर तमाम मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर में अपनी फिल्मों को मिली प्रतिक्रियाओं पर भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'यकीन नहीं हुआ'
सबसे पहले राजामौली ने 'बाहुबली' का जिक्र किया और बोले, 'भारतीय दुनियाभर में हैं। जब हम फिल्में बनाते हैं, हम उन्हें भारतीयों के लिए बनाते हैं, जिनमें प्रवासी भी शामिल होते हैं। 'बाहुबली' के साथ भी यही था। 'बाहुबली' के लिए हमें जो अतिरिक्त माइलेज मिला, वह जापान में था। फिल्म ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया।' राजामौली ने कहा, 'मुझे यह यकीन तो था कि मेरी कहांनियां मेरे राज्य से बाहर जा सकती हैं, लेकिन मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि वे भारत की सीमाओं से भी आगे जाएंगी। इसलिए जब 'बाहुबली ने जापान में अच्छा प्रदर्शन किया, तो मुझे लगा कि शायद हमारी संवेदनाएं समान हैं।'

विज्ञापन

अमेरिका में सबसे अच्छा प्रदर्शन
राजामौली की 'आरआरआर' की बात करें तो इस फिल्म ने भी पश्चिम में, खासकर अमेरिका में अच्छा प्रदर्शन किया। इस पर राजामौली का कहना है, 'मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि 'आरआरआर' पश्चिमी दर्शकों के बीच इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर मेरा रुझान भी नहीं था। लेकिन, जब पश्चिम में 'आरआरआर' रिलीज हुई तो मुझे प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं। तब मुझे लगा कि कुछ है।' लेकिन, देखते ही देखते अलग-अलग क्षेत्रों के लोग इस फिल्म के बारे में बातें करने लगे। तब मुझे कुछ ऐसा महसूस हुआ, जो मैं खुद के या अपनी फिल्मों के बारे में कभी नहीं जानता था। सच बताऊं तो मैं इतना हैरान हूं कि अभी भी सिर्फ समझने की कोशिश कर रहा हूं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक 'आरआरआर' ने विदेशों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिसमें से आधे से अधिक का कलेक्शन सिर्फ अमेरिका से आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed