{"_id":"83967168-bd51-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"subhash-ghai-launch-sunil-shetty-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुनील शेट्टी की बेटी को लांच करेंगे सुभाष घई ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील शेट्टी की बेटी को लांच करेंगे सुभाष घई
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 16 May 2013 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई लगता है कि अपनी पुरानी फिल्मों को फिर से नया करना चाहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी हिट फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल की बात की थी अब वह 'हीरो' के भी सीक्वल की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म में वह सुनील शेट्टी की बेटी को लांच करेंगे।
विज्ञापन
'हीरो' सुभाष घई की सफलतम फिल्मों में से एक रही है। इसी फिल्म ने जैकी श्राफ को बतौर अभिनेता बॉलीवुड में स्थापित कर दिया था और अब सुभाष चाहते हैं कि वह इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्माण दोबारा करें।
विज्ञापन
वे 'हीरो' के रीमेक में कुछ नये चेहरों को लांच करना चाहते हैं। वे इस फिल्म में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली व सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को कास्ट करना चाहते हैं।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी की इस बेटी के बॉलीवुड में लांच करने की खबरें पिछले कुछ समय से लगातार सुनने में आ रही हैं।
अब देखना यह है कि उनकी योजना कब तक पूरी होती है। सुभाष घई नए कलाकारों को लेकर फिल्म बनाने के लिए पहचाने जाते हैं।