फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Subhash Ghai Will Make Khalnayak and Kalicharan Sequel Mukta Arts Shares Increased

खलनायक और कालीचरण की चर्चा ने मुक्ता आर्ट्स को दी संजीवनी बूटी, शेयरों में आया सवा छह फीसदी का उछाल

Mon, 27 Apr 2020 12:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 27 Apr 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Subhash Ghai Will Make Khalnayak and Kalicharan Sequel Mukta Arts Shares Increased
सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त स्टारर सुपरहिट फिल्म खलनायक की सीक्वल और शत्रुघ्न सिन्हा स्टारर फिल्म कालीचरण के रीमेक का एलान होते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में निर्माता निर्दशक सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को करीब सवा छह फीसदी का उछाल देखा गया। सुभाष घई की कंपनी को शेयर बाजार में आए इस जुलाई में 20 साल पूरे हो रहे हैं। इस बीच लोगों को उनकी जिस फिल्म के सीक्वेल का सबसे ज्यादा इंतजार है, वह फिल्म है राम लखन।

विज्ञापन


निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने अपने करियर में तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ताल के बाद से उनके निर्देशन में बनी फिल्मों की कमाई का ग्राफ लगातार नीचे आता रहा है। पिछले 20 साल में घई ने पांच फिल्में निर्देशित की हैं और 15 फिल्में बतौर निर्माता बनाई हैं। इस अंतराल में सुभाष घई ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म यादें, विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म किसना, अनिल कपूर के साथ ब्लैक एंड व्हाइट, सलमान खान के साथ युवराज और कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म कांची बनाई। फिल्म यादें से ठीक पहले ही घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स ने शेयर बाजार में प्रवेश किया और उनका शेयर 220 रुपये पर लिस्टेड हुआ। सितंबर 2000 में मुक्ता आर्ट्स के शेयरों ने आसमान छुआ और इनका भाव 242 रुपये 15 पैसे तक जा पहुंचा।

विज्ञापन

Subhash Ghai Will Make Khalnayak and Kalicharan Sequel Mukta Arts Shares Increased
सुभाष घई

तब से लेकर अब तक जब भी मुक्ता आर्ट्स के शेयर भाव बाजार में गोता लगाते दिखते हैं, मुक्ता आर्ट्स की किसी पुरानी फिल्म के रीमेक या उसके सीक्वेल की खबरें बाजार में तैरने लगती हैं। इसकी शुरूआत हुई थी फिल्म राम लखन के उस रीमेक से जिसे रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के साथ बनाने वाले थे। इस फिल्म में रोहित शेट्टी का साथ दे रहे थे करण जौहर। लेकिन, बात बनी नहीं और फिल्म बंद हो गई। इसी फिल्म का सीक्वेल बनाने की बात पिछले साल सामने आई थी, रामचंद किशनचंद के तौर पर। इस बारे में जैकी श्रॉफ लंबे समय तक उत्साहित रहे, हालांकि अब खुद भी वह इस फिल्म का जिक्र बातचीत में पसंद नहीं करते।

रामचंद किशनचंद को लेकर सुभाष घई के स्टोरी डेवलेपमेंट डिपार्टमेंट ने खूब बैठकें भी की हैं। लेकिन, फिल्म कब शुरू होगी इन बैठकों में शामिल रहे लोगों को कुछ पता नहीं है। और, अब खलनायक के सीक्वल और कालीचरण के रीमेक की खबरें सामने आ गई हैं। इन खबरों के साथ सोमवार को खुले शेयर बाजार में मुक्ता आर्ट्स का शेयर भाव 22 रुपये 50 पैसे तक पहुंच गया। पिछले पांच सालों की बात करें तो मुक्ता आर्ट्स का अधिकतम शेयर भाव 14 अक्टूबर 2016 को 123 रुपये रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed