फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty action avatar for Madhuri Dixit New Promo Video Dance Deewane 4 Deets Inside

Madhuri-Suniel: माधुरी दीक्षित के लिए एक्शन अवतार में आए सुनील शेट्टी, पलक झपकते ही कर दी गुंडों की छुट्टी

Thu, 09 May 2024 06:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 09 May 2024 06:21 PM IST
सार

सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेता एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Suniel Shetty action avatar for Madhuri Dixit New Promo Video Dance Deewane 4 Deets Inside
माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित इन दिनों छोटे पर्दे के शो डांस दीवाने में बतौर जज नजर आ रहे हैं। इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बीच मेकर्स ने शो का एक धमाकेदार नया प्रोमो जारी किया है। इसमें अभिनेता एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

Aditi Rao Hydari: 'मैं खुशकिस्मत हूं और यह अहसास बेहद खास है', सिद्धार्थ के साथ सगाई पर अदिति ने बयां की खुशी
विज्ञापन


एक्शन अवतार में नजर आए सुनील
कलर्स टीवी की ओर से हाल ही में साझा किए गए इस वीडियो में दो लोग माधुरी का अपहरण करते नजर आते हैं। वहीं, अभिनेत्री जोर जोर से चिल्लाती नजर आ रही हैं। तभी नाटकीय ढंग से सुनील शेट्टी की एंट्री होती है और वे माधुरी को बचाकर उन्हें अपने साथ लेकर चले जाते हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, "माधुरी से मुलाकात करने के लिए सुनील को करनी पड़ी मुक्का-लात।" इसके अलावा एक अन्य प्रोमो वीडियो में सुनील शेट्टी माधुरी को उपहार देते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan: 'श्रीकांत' की राह पर चले सैफ अली खान, थ्रिलर फिल्म में अनोखे किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी जल्द ही एक एक्शन से भरपूर फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वे वेलकम टू द जंगल में भी काम कर रहे हैं। यह मल्टीस्टारर फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होने वाली है। वहीं, माधुरी दीक्षित को आखिरी बार फिल्म मजा मा में देखा गया था। यह फिल्म सीधा ओटीटी पर रिलीज हुई थी।
Celebs Devotees of Mahadev: महादेव के महाभक्त हैं ये सितारे, लिस्ट में रवीना से लेकर सारा अली खान तक शामिल

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed