Suniel Shetty: सुनील शेट्टी के बर्थडे पर अजय देवगन ने शेयर की पुरानी तस्वीर, जैकी श्रॉफ समेत कईयों ने दी बधाई
Suniel Shetty 65th Birthday: मंगलवार को अभिनेता सुनील शेट्टी अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैमिली समेत फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। देखें तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजय ने बताया ‘दिलवाला’
एक्टर अजय देवगन ने सुनील के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिलवाले’ के दौरान ली गई फोटो शेयर कर लिखा- ‘हैप्पी बर्थ डे सुनील अन्ना, एक दिलवाले की तरफ से दूसरे दिलवाले को।’
जैकी श्रॉफ ने लगाई स्टोरी
जैकी श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सुनील शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी और सुनील की मस्तीभरे अंदाज में ली गई फोटो को स्टोरी पर लगाया। इसके साथ ही अपने अंदाज में लिखा, ‘हमेशा के लिए असली भिडू।’
दोस्तों ही नहीं, परिवार से भी मिली बधाई
इस खास मौके पर सुनील शेट्टी के बच्चे कहां पीछे रहने वाले थे? उन्होंने भी पापा को सोशल मीडिया पर विश किया। बेटी अथिया शेट्टी ने अपने बचपन की फैमिली फोटो स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’
वहीं बेटे अहान शेट्टी ने भी अपने पापा को मुबारकबाद दी। अपनी और पापा की फोटो की स्टोरी पर शेयर करते हुए अहान ने लिखा, 'आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा।'
अभिनेता सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया के जरिए सुनील शेट्टी को बधाई दी। उन्होंने एक्टर की तस्वीर स्टोरी पर लगाई। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई अन्ना, आपका आने वाला साल अच्छा जाए।’
निधि दत्ता बोलीं- 'आपके जैसा कोई नहीं
वहीं फिल्म निर्माता और निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने अन्ना के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल स्टोरी लगाई। उन्होंने अपनी और सुनील की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे सुनील अंकल, मैं हमेशा आपकी बच्ची रहूंगी। हमेशा साथ देने के लिए शुक्रिया, आपके जैसा कोई नहीं।'