फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Athiya Shetty Kl Rahul Wedding: अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी की खबरों के बीच भाई अहान का खुलासा, कही ये बात

Wed, 04 May 2022 05:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 04 May 2022 05:56 PM IST
सार

अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अथिया शेट्टी के भाई अहान का बयान सामने आया है। 

विज्ञापन
Suniel Shetty son Ahan reveals about sister Athiya and KL Rahul wedding said engagement bhi nahi hui
athiya shetty-kl rahul, ahan shetty - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपनी शादी की खबरों की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है दोनों इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, दोनों की शादी की तैयारियों से जुड़ी एक रिपोर्ट भी सामने आई थी, जिसने फैंस को खुश कर दिया था। दावा किया गया कि सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। लेकिन इन सब खबरों के बीच अब अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन की शादी की सच्चाई बताई है।    


 

Suniel Shetty son Ahan reveals about sister Athiya and KL Rahul wedding said engagement bhi nahi hui
अहान शेट्टी,सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अहान शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अहान ने अथिया और केएल राहुल की शादी पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, 'हम ईद मनाने अपने नाना के यहां गए थे। वहां हम सभी हर साल जाते हैं। हम उन्हें अब्बू कहते हैं। हमने वहां डिनर किया और जहां तक शादी की बात है तो वो अभी काफी दूर है। अभी तक शादी की कोई तैयारी नहीं हुई है। न ही कोई डेट तय हुई है।'

Suniel Shetty son Ahan reveals about sister Athiya and KL Rahul wedding said engagement bhi nahi hui
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

अहान शेट्टी ने ये भी कहा, 'शादी की तारीख अब तक तय नहीं हुई है। ऐसे में मैं कुछ भी नहीं बता सकता हूं। शादी से जुड़ी सारी खबरें सिर्फ अफवाह है। अभी तो दोनों की इंगेजमेंट भी नहीं हुई है। फिलहाल उसकी भी कोई प्लानिंग नहीं है।' अहान शेट्टी के इस बयान ने अब अथिया और केएल राहुल की शादी से जुड़ी हर खबर पर विराम लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty son Ahan reveals about sister Athiya and KL Rahul wedding said engagement bhi nahi hui
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों रिपोर्ट सामने आई थी कि सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी के लिए काफी ज्यादा इमोशनल हैं और अभिनेता अपनी बेटी की शादी में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते। रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने एक स्पेशल दिन के लिए अच्छे होटल, कैटरर्स और डिजाइनर भी बुक कर दिए हैं। दावा है कि ये अथिया की वेडिंग सेरेमनी वाला दिन ही होगा। बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों ने फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर पर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed