आईपीएल के फाउंडर और मशहूर बिजनेसमैन ललित मोदी ने पिछले साल सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप का खुलासा किया था। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ कई कोजी तस्वीरें भी शेयर की थीं लेकिन सुष्मिता ने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चला और अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ललित मोदी को दोबारा प्यार मिल गया है।
Lalit Modi: सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद ललित मोदी को मिला नया हमसफर!, सुपरमॉडल संग वायरल हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों का घपला कर भारत से फरार हुए ललित मोदी इन दिनों सुपरमॉडल उज्ज्वला राउत को डेट कर रहे हैं। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में सुपरमॉडल उज्जवला राउत को ललित मोदी की गर्लफ्रेंड बताया गया है। वहीं, दोनों के अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल सोमवार को फेमस वकील और इंडिया के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने तीसरी शादी की थी। साल्वे और उनकी नई पत्नी ट्रिना ने लंदन में एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। वहीं जैसे ही फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही एक तस्वीर ने कई लोगों का ध्यान खींचा।
बता दें कि ललित मोदी का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ भी रहा है। एक्ट्रेस के लिए ललित अपने सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट भी करते हैं, लेकिन अब उन्होंने अचानक से ही सुष्मिता से जुड़ी हर पोस्ट को रिमूव कर दिया है।
यह भी पढ़ें: करीना कपूर की ओटीटी डेब्यू फिल्म 'जाने जान' का ट्रेलर जारी, दमदार अवतार में नजर आईं अभिनेत्री
वहीं, अगर उज्ज्वला राउत की बात करें तो उज्जवला 90 के दशक की ओरिजनल सुपर मॉडल में से एक थीं और 45 साल की है। साल 1978 में उज्ज्वला राउत का जन्म हुआ था और उनके पिता मुंबई पुलिस में पूर्व डिप्टी कमिश्नर थे। इसके साथ ही अगर उज्ज्वला की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने जून 2004 में स्कॉटिश फिल्म मेकर मैक्सवेल स्टेरी से शादी रचाई थी और साल 2011 में दोनों ने तलाक ले लिया था। बता दें कि उज्ज्वला राउत की काशा नाम की एक बेटी भी है।