{"_id":"5ab1dcd64f1c1bbf088b6539","slug":"sushmita-sen-give-hints-on-her-instagram-that-she-found-the-man-of-her-dreams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर किस शख्स के लिए सुष्मिता सेन खुल्लम-खुल्ला बोलीं- 'मैं सिर्फ तुम्हारी हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर किस शख्स के लिए सुष्मिता सेन खुल्लम-खुल्ला बोलीं- 'मैं सिर्फ तुम्हारी हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Mar 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
sushmita sen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन फिल्मी दुनिया से तो सालों से दूर हो चुकी है, लेकिन अपनी लव लाइफ की वजह से आए दिन चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो इस बात का इशारा देता है कि वह सिंगल नहीं हैं। उनकी जिंदगी में कोई न कोई शख्स तो जरूर हैं।
Sushmita Sen
सुष्मिता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लिखा है, 'मैं अपने दूसरे हाफ को नहीं सर्च कर रही हूं क्योंकि मैं हाफ नहीं हूं।' इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने #Completely Yours लिखा है।
👊❤️#CompletelyYours 😉 pic.twitter.com/AUOo9yZLpp
— sushmita sen (@thesushmitasen) March 20, 2018
sushmita sen
सुष्मिता द्वारा शेयर किए गये इस मैसेज को देखकर तो यही लगता है कि उनकी जिंदगी में कोई शख्स तो है जिसके बारे में वह बात कर रही हैं। पिछले कुछ समय से सुष्मिता सेन और रितिक भसीन के ब्रेकअप की खबरें थी, लेकिन जहीर खान और सागरिका की शादी में दोनों साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen
दोनों को साथ देखकर कहा जा रहा है कि ब्रेकअप की खबरें अफवाह थीं। अब सुष्मिता का यह मैसेज देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद सुष्मिता को अपना लव मैन मिल गया है या फिर इस मैसेज में वह रितिक भसीन की ही बात कर रही हैं।
विज्ञापन
Sushmita Sen
बता दें कि, सुष्मिता सेन प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट, डायरेक्टर मुद्दसर अजीज, संजय नारंग, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा, बिल्डर इम्तियाज खत्री, बंटी सचदेव, बिजनेसमैन अनिल अंबानी और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम को भी डेट कर चुकी हैं।