सुजैन खान ने 'मदर्स डे' पर अपनी मां जरीन को किया याद, दी श्रद्धांजलि; ऋतिक ने लिखा- 'हमें उनकी बहुत याद...'
Mother's Day: सुजैन खान ने आज 'मदर्स डे' पर अपनी दिवंगत मां जरीन खान को याद किया। सुजैन ने मां की याद में एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी और संजय खान की बेटी सुजैन खान ने अपनी मां जरीन खान का एक खास वीडियो 'मदर्स डे' पर शेयर किया है। यह सुजैन का उनकी मां जरीन के बगैर पहला 'मदर्स डे' है। जरीन खान का निधन 2025 में हुआ था।
सुजैन खान का पोस्ट
सुजैन खान ने अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक बहुत इमोशनल तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस पुराने वीडियो के साथ लिखा, 'मुझे आपकी याद प्रतिदिन आती है। आप सबसे अच्छी मां थीं और अभी भी हैं। टेक्नोलॉजी की वजह से मैं अपनी पुरानी तस्वीरों को वीडियो में बदल पा रही हूं।'
'जरीन की सुजैन'
सुजैन खान ने आगे लिखा, 'मैं किसी चमत्कार का इंतजार कर रही हूं, ताकि एक दिन आपसे फिर मिल सकूं। मुझे यकीन है कि ऐसा होगा। मुझे हमेशा ‘जरीन की सुजैन’ के नाम से पहचाना जाना चाहिए। हो सकता है कि मैं हमेशा आप जैसी सच्ची न रही हों, लेकिन मैं हर दिन बेहतर बनने की कोशिश करती हूं। मुझे आपकी बहुत याद आती है, मेरी मम्मी।' सुजैन ने इस पोस्ट के साथ कोल्डप्ले का गाना ‘ट्रबल’ भी जोड़ा है।
ऋतिक रोशन ने किया कमेंट
सुजैन खान की इस भावुक पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने कमेंट कर अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं। ऋतिक ने लिखा, 'हमें उनकी बहुत याद आती है' इसके साथ ही ऋतिक ने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया। ऋतिक के अलावा दीया मिर्जा और स्मृति खन्ना ने भी सुजैन की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं।
कब हुआ था जरीन खान का निधन
जरीन खान का 7 नवंबर 2025 को 81 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी थीं। उनके चार बच्चे हैं- सुजैन खान, जायेद खान, सिमोन अरोरा और फराह खान अली। जरीन के जाने के बाद सुजैन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां की पुरानी तस्वीरें, वीडियो और यादें शेयर करती रहती हैं।
कौन हैं सुजैन खान
सुजैन खान एक इंटीरियर डिजाइनर और फैशन डिजाइनर हैं। वे अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी हैं। वह प्रसिद्ध अभिनेता संजय खान और जरीन खान की बेटी हैं। ऋतिक से तलाक के बाद सुजैन को फिर से प्यार मिल गया है। कथित तौर पर सुजैन इन दिनों अर्सलान गोनी के साथ रिश्ते में हैं। वहीं ऋतिक अभिनेत्री सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं।
यह भी पढ़ें: Puja Banerjee: पूजा बनर्जी की हुई गोद भराई, शेयर किया वीडियो; मांगा फैंस से आशीर्वाद