फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzhal The Vortex Trailer: साउथ वेब सीरीज 'सुजल द वोर्टेक्स' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन 240 देशों में होगी स्ट्रीम

Thu, 09 Jun 2022 12:15 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 09 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
suzhal hindi trailer out South web series release date and time
suzhal the vortex - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा पर साउथ फिल्मों का डंका बज रहा है। बीते कुछ दिनों साउथ की फिल्मों के लिए फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। वहीं, अब ओटीटी पर धमाल मचाने साउथ वेब सीरीज 'सुजल द वोर्टेक्स' आ रही है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। मंगलवार को इस सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो सस्पेंस को भरपूर है। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं।

suzhal hindi trailer out South web series release date and time
suzhal the vortex - फोटो : सोशल मीडिया

'सुजल द वोर्टेक्स' सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज होगी, जिसकी झलक 2 मिनट 41 सेकेंड के इस ट्रेलर में देखने को मिल गई है। ट्रेलर देखकर पता चल रहा है कि इस सीरीज में नजर आने वाले तमाम किरदारों की अपनी एक कहानी है और हर किरदार अपना एक रहस्य छुपाए हुए हैं। बता दें कि इस सीरीज में तमिलनाडु की एक लड़की की कहानी दिखाई जाएगी, जो लापता हो जाती है। कहानी इसी लड़की के लापता होने से शुरू होगी। यानी सीरीज में भरपूर मसाला होगा। 

suzhal hindi trailer out South web series release date and time
suzhal the vortex - फोटो : सोशल मीडिया

इस सीरीज का निर्देशन फिल्म 'विक्रम वेधा' की डायरेक्टर जोड़ी ब्रम्मा और अनुचरण एम ने किया है। आठ एपिसोड की यह सीरीज 17 जून को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज को भारत समेत 240 देशों में स्ट्रीम किया जा सकेगा। इसमें कथिर, ऐश्वर्या राजेश, श्रिया रेड्डी और राधाकृष्णन पार्थिबनलीड रोल में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
suzhal hindi trailer out South web series release date and time
suzhal the vortex - फोटो : सोशल मीडिया

इन भाषाओं में होगी रिलीज
फिल्म हो या वेब सीरीज, अब तक बात सिर्फ पैन इंडिया लेवल की हो रही थी। लेकिन यह सीरीज एक साथ कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगू और हिंदी के अलावा इस सीरीज का अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, जापानी, पुर्तगाली, स्पेनिश समेत कई भाषाओं में प्रीमियर होगा। इसके अलावा, वेब सीरीज चाइनीज, चेक, डेनिश, डच, फिलिपिनो, फिनिश, ग्रीक, जैसी कई विदेशी भाषाओं में सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed