सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamannaah Bhatia To Play John Abraham Wife In Rohit Shetty film Rakesh Maria Biopic reports

Tamannaah: रोहित शेट्टी-जॉन अब्राहम की फिल्म में तमन्ना की एंट्री, राकेश मारिया बायोपिक में निभाएंगी ये किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 19 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Tamannaah Bhatia Film: तमन्ना भाटिया कथित तौर पर 'वेदा' के बाद जॉन अब्राहम के साथ फिर से जुड़ गई हैं। खबर है कि अभिनेत्री रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म में नजर आएंगी। 

Tamannaah Bhatia To Play John Abraham Wife In Rohit Shetty film Rakesh Maria Biopic reports
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों 'ओडेला 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वहीं, अब अभिनेत्री की नई फिल्म को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ऐसा लगता है कि तमन्ना भाटिया को कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट मिल गए हैं। हाल ही में अभिनेत्री अनीस बज्मी की नो एंट्री 2 में अपनी कास्टिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहीं और आज, 19 अप्रैल को कहा जा रहा है कि वह कथित तौर पर रोहित शेट्टी की आगामी प्रोजेक्ट के लिए तैयार हो गई हैं।

Trending Videos

रोहित शेट्टी की फिल्म में हुई तमन्ना की एंट्री
चर्चा है कि तमन्ना को जाहिर तौर पर फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ कास्ट गया है, जिसे एक मनोरंजक एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पर आधारित होने की संभावना है। पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना प्रीति मारिया की भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं, जबकि जॉन राकेश मारिया का किरदार निभा सकते हैं।
Malavika Mohanan: मालविका मोहनन की इस वजह से हुई ट्रोलिंग, बॉलीवुड-साउथ के बीच किया फर्क महसूस

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में तमन्ना का किरदार
सूत्र का हवाला देते हुए रिपोर्ट में फिल्म की कहानी के बारे में बताया गया। कहा गया कि तमन्ना का किरदार यानी प्रीति, राकेश (जॉन अब्राहम) के लिए हमेशा ताकत का स्तंभ रही हैं, जिन्होंने उनके करियर के सबसे खतरनाक और चुनौतीपूर्ण पलों में उनका साथ दिया और शहर को आतंकवादियों से बचाने के दौरान उनके परिवार की देखभाल की। उनकी भूमिका उनकी कहानी का अभिन्न अंग है और तमन्ना इस किरदार को जीवंत करने के लिए रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हैं।
Suspense Thriller Web Series: मनोज बाजपेयी से लेकर अनिल कपूर तक, इन वेब सीरीज ने घुमाया दर्शकों का दिमाग

फिल्म की शूटिंग
अगर तमन्ना वाकई इस किरदार के लिए चुनी जाती हैं तो रोहित शेट्टी की इस फिल्म में जॉन के साथ उनकी दोबारा ऑनस्क्रीन जोड़ी होगी। पिछले साल उन्होंने निखिल आडवाणी की फिल्म 'वेदा' में जॉन की पत्नी के रूप में कैमियो किया था। बता दें कि रोहित की आने वाली फिल्म राकेश मारिया की की आत्मकथा लेट मी से इट नाउ पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग 18 अप्रैल को मुंबई में शुरू हुई थी। और शहर में 40 स्थानों पर इसकी शूटिंग होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed