{"_id":"5b87c53942c7924670023f6a","slug":"tapsi-pannu-said-that-taking-break-from-films-is-a-brave-decision-for-abhishek-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों से ब्रेक लेना और फिर वापसी करना अभिषेक के साहस को दर्शाता है : तापसी पन्नू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों से ब्रेक लेना और फिर वापसी करना अभिषेक के साहस को दर्शाता है : तापसी पन्नू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म से कुछ दिनों तक दूरी बनाए रखने के बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म ‘मनमर्जियां’ से वापसी कर रहे हैं और उनकी साथी कलाकार तापसी पन्नू ने अभिनेता के ब्रेक लेने के निर्णय को ‘बहादुरी और साहस से भरा’करार दिया है। वर्ष 2016 में ‘हाउसफुल 3’ प्रदर्शित होने के बाद अभिषेक ने सिनेमा से ब्रेक ले लिया था क्योंकि वह अपने करियर का विश्लेषण और यह किस दिशा में जा रहा है इसका आंकलन कर रहे थे।
विज्ञापन
कुछ समय के लिए ब्रेक लेने से ऐसा लग सकता है कि फिल्म जगत में अस्थितरता सभी के लिए एक जैसी ही है चाहे वह किसी अभिनेता की संतान हो या कोई बाहरी व्यक्ति हो। हालांकि तापसी का कहना है कि यह सिर्फ एक चीज को दर्शाता है और वह है ताकत। तापसी ने पीटीआई-भाषा को बताया, अभिषेक चीजों को लेकर कभी कभार आश्वस्त होंगे, कभी नहीं होंगे लेकिन आप में सभी उतार-चढ़ावों में बने रहने की ताकत होना जरूरी है। तब चीजों को सुलझाने के लिए एक ब्रेक लेना और ‘मनमर्जियां’ जैसी फिल्म के साथ वापसी करना। यह उनके लिए एक पारंपरिक हीरो वाली फिल्म नहीं है। वह बहुत बहादुर हैं और ऐसा करना दिखाता है कि वह एक मजबूत व्यक्ति हैं। इसके लिए साहस चाहिए होता है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कहना गलत होगा कि अभिषेक ने फिल्म जगत में एक कलाकार के रूप में खुद को साबित नहीं किया है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘मनमर्जियां’ फिल्म की पटकथा कनिका ढिल्लन ने लिखी है। इसमें विक्की कौशल भी नजर आएंगे। आनंद एल राय द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 सितंबर 2018 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन