फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्री रेड्डी के समर्थन में फिर रामगोपाल वर्मा ने किया ट्वीट, फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कही तीखी बात

Wed, 18 Apr 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
Telugu film industry will be divided into Before Sri Reddy and After Sri Reddy says ram gopal varma
sri reddy Mallidi

तेलुगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी द्वारा कपड़े उतारकर फिल्म चैंबर के सामने विरोध करने पर मचे हड़कंप के बाद बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रामगोपाल वर्मा ने एक बार फिर ट्वीट किया है। इस बार उन्होंने बताया है कि कैसे श्री रेड्डी के बाद विरोध से तेलुगू फिल्म इंडिस्ट्री दो हिस्सों में बट जाएगी।  


 

 

Telugu film industry will be divided into Before Sri Reddy and After Sri Reddy says ram gopal varma
Ram Gopal Verma

इससे पहले रामगोपाल ने श्री रेड्डी का समर्थन करते हुए उनकी तुलना रानी लक्ष्मीबाई से की थी। उन्होंने रेड्डी को सम्राट अशोक जितना महान बताया था।  उन्होंने ट्वीट किया, "जो इस बात की निंदा कर रहे हैं कि रेड्डी खुद को सामाजिक कार्यकर्ता कैसे दिखा सकती हैं...वे नहीं जानते हैं कि बहुत सारे लोगों को मारने वाले अशोक का ह्रदय परिवर्तन हो गया था और फिर उसने लाखों लोगों की जान बचाई।"

Telugu film industry will be divided into Before Sri Reddy and After Sri Reddy says ram gopal varma
pawan kalyan - फोटो : अमर उजाला

राम गोपाल वर्मा का यह बयान टॉलीवुड सुपरस्टार पवन कल्याण की उस टिप्पणी के बाद आया था, जिसमें उन्होंने श्री रेड्डी की आलोचना की थी। पवन कल्याण ने कहा था 'न्याय पाने के लिए श्री रेड्डी को कानून का सहारा लेना चाहिए ना कि टीवी चैनल्स के पास जाना चाहिए।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Telugu film industry will be divided into Before Sri Reddy and After Sri Reddy says ram gopal varma
ram gopal verma

राम गोपाल वर्मा तेलगु फिल्म फ्रैटर्निटी के इकलौते सदस्य हैं जो श्री रेड्डी के समर्थन में आगे आए हैं। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस की तुलना रानी लक्ष्मीबाई से करते हुए कहा था, 'झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता की लड़ाई में तलवार को अपना हथियार बनाया। श्री रेड्डी ने अपने शरीर को फिल्म इंडस्ट्री में पुरुषों के वर्चस्व के खिलाफ जंग में इस्तेमाल किया।'
 



 

विज्ञापन
Telugu film industry will be divided into Before Sri Reddy and After Sri Reddy says ram gopal varma
sri reddy

गौरतलब है कि तेलुगू फिल्म उद्योग में कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए हैदराबाद में मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एमएए) के आगे अभिनेत्री श्रीरेड्डी मल्लिडी टॉपलेस हो गईं थीं। इस घटना के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री ने बैन कर दिया। वहीं, एनएचआरसी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए तेलंगाना सरकार के साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण (आईएंडबी) मंत्रालय को नोटिस भेज विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed