फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर से तुलना पर भड़के ईशान के पिता, बोले-बेटे की इन खास खूबियों ने दिलवाई है फिल्म

Wed, 18 Apr 2018 03:26 PM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Beyond the clouds actor ishaan khatter father rajesh khatter angry with the comparison between two
shahid ishaan
नवोदित अभिनेता ईशान ने निर्देशक माजिद माजिदी की 'बियोन्ड द क्लाउड्स' के साथ अभिनय की पारी की शुरुआत की है। अक्सर उनकी तुलना उनके सौतेले भाई शाहिद कपूर के साथ की जाती है। इस बात से ईशान के पिता राजेश खट्टर बेहद नाराज हैं। राजेश को बार-बार ईशान की तुलना शाहिद से होना नहीं पसंद है।
Beyond the clouds actor ishaan khatter father rajesh khatter angry with the comparison between two
rajesh khatter ishaan khatter
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में राजेश ने कहा कि शाहिद से बेटे ईशान की तुलना सरासर बेवकूफी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्देशक माजिद मजीदी की फिल्म ईशान को इसलिए नहीं मिली क्योंकि वह शाहिद कपूर का भाई है।
Beyond the clouds actor ishaan khatter father rajesh khatter angry with the comparison between two
Ishaan Khatter
राजेश ने कहा, माजिद मजीदी को तो मालूम ही नहीं था कि यह लड़का (ईशान) कौन है? अगर माजिद मजीदी को शाहिद और ईशान के बारे में पता चल जाता तो ईशान के लिए शायद फिल्म का रास्ता ही बंद हो जाता, क्योंकि माजिद का पर्सेप्शन एकदम अलग है। मैं उनके काम और निर्देशन का फैन हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Beyond the clouds actor ishaan khatter father rajesh khatter angry with the comparison between two
ईशान खट्टर
राजेश ने बताया, अपनी फिल्म के लिए मजीदी को ईशान का लुक इतना सटीक लगा कि अगर उन्हें पता होता कि ईशान कहां से आया है तब भी वह उसे कास्ट करते। यह बिल्कुल सच है कि मजीदी जब पहली बार ईशान से मिले थे तब उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि ईशान के रूट्स इंडस्ट्री के अंदर तक हैं। 
विज्ञापन
Beyond the clouds actor ishaan khatter father rajesh khatter angry with the comparison between two
Ishaan Khatter
राजेश ने कहा, ईशान को यह फिल्म ऑडिशन देने के बाद मिली है। देखिए शाहिद ने अपना करियर खुद बनाया है और ईशान भी बिना किसी की मदद के अपना करियर बनाने में लगा है। आपको बता दें, इस फिल्म से पहले माजिद मजीदी 'चिल्ड्रन ऑफ हेवेन' जैसी बेहतरीन ईरानी भाषा की फिल्म बना चुके हैं जिसे विदेशी भाषा की श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था। 







 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed