हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और पॉप स्टार रिकी मार्टिन की एक तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया । 42 की सुष्मिता इस वक्त दो बेटियों की मां हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है । ऐसे में फैंस सोचने लगे कि आखिर सुषिमता ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को क्यों याद किया ।
ब्वॉयफ्रेंड गे है, ये बात जान सुष्मिता सेन ने दिया था कुछ ऐसा रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पुरानी फोटो शेयर कर रही हूं । हमारी पहली मुलाकात मेक्सिको में हुई थी । मैं 18 की थी और रिकी 22 के । अब मैं दो बेटियों की मां हूं और वो दो बेटों के । हमारी कहानी बहुत खूबसूरत थी । रिकी के लिए बहुत खुश हूं ।'
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
बता दें कि साल 2010 में रिकी ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि वो गे हैं । जब इस बारे में सुष्मिता से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं ये बात हमेशा से जानती थी । मुझे उस पर गर्व है । ये बात बताने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है । मुझे पता था कि वो गे है ।'
कुछ दिन पहले ही रिकी ने एक रैंप वॉक के दौरान बताया था, 'मैंने शादी कर ली है । लेकिन इसके लिए मैंने किसी भव्य पार्टी का आयोजन नहीं किया था । हमने एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई है । अब हमने सभी को हमारे रिश्ते के बारे में बताने का फैसला कर लिया है ।'
'ये बहुत सुखद एहसास है । मैं उसे अपने मंगेतर की तरह इंट्रोड्यूस नहीं करवाना चाहता था । अब वो मेरा पति है ।' रिकी दो बच्चों के पिता भी हैं । एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मैं अपने गे होने की बात उसी वक्त बता देना चाहता था जब मेरे बच्चे पैदा हुए थे । लेकिन मुझसे कहा गया कि ऐसा करने से मेरा करियर खत्म हो जाएगा ।'