फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Thackeray amrita rao wants to do different role in her upcoming career

इस वजह से 'ठाकरे' में अमृता राव को मिला बाला साहब ठाकरे की पत्नी का किरदार, इंटरव्यू में किया खुलासा

Thu, 24 Jan 2019 03:39 PM IST
भाषा Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 24 Jan 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Thackeray amrita rao wants to do different role in her upcoming career
amrita rao
अभिनेत्री अमृता राव ‘‘ठाकरे’’ से फिल्मी दुनिया में लौट रही हैं और उनका मानना है कि मनोरंजन उद्योग में बदलते समीकरणों के साथ वह प्रयोग करने के लिए तैयार हैं। राव को साल 2000 की शुरुआत में ‘‘इश्क विश्क’’, ‘‘मैं हूं ना’’ और ‘‘विवाह’’ जैसी फिल्मों के लिए पहचान जाता है।
विज्ञापन


उनकी आखिरी फिल्म 2013 में ‘सत्यग्रह’ थी और उन्होंने तीन साल बाद छोटे पर्दें के लिए म्यूजिकल ड्रामा ‘‘मेरी आवाज ही पहचान है’’ किया था। राव ने कहा कि उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट नकार दिए क्योंकि वे उनकी पसंद के अनुरूप नहीं थे।
विज्ञापन


उन्होंने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह बड़ी फिल्मों को छोड़ने की यात्रा रही है क्योंकि मैं स्क्रीन की जरुरतों को लेकर सहज नहीं थी। चलन बदला, अभिनेत्रियों की ऑन-स्क्रीन मांग बदली। सिनेमा सच्चाई का अंश है। अब स्कूल और कॉलेज के बच्चे अंतरंग संबंध बना रहे है और शादी की तो कहीं बात ही नहीं है, इसलिए यही चीज वे सिनेमा में दिखाते हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

Thackeray amrita rao wants to do different role in her upcoming career
amrita rao

अभिनेत्री ने फिल्म में शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे का किरदार निभाया है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं ने इस भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया क्योंकि उनका मानना था कि दोनों महिलाओं की ‘‘पवित्र’’ छवि हो।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इंडस्ट्री में यह छवि कमाई है। एक परिपक्व भूमिका निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण है। मैंने गर्ल-नेक्स्ट-डोर का किरदार निभाया और फिर यह भूमिका निभाई जहां मेरा किरदार 28 साल की महिला से 60 साल वृद्धा का था जो आसान नहीं था।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed