{"_id":"5c23590cbdec2256994df843","slug":"thackeray-trailer-review-of-nawazuddin-siddiqui-starrer-biopic-of-bal-thackeray-film","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Trailer Review- ठाकरे की बायोपिक की ये झलक दमदार है!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Trailer Review- ठाकरे की बायोपिक की ये झलक दमदार है!
Wed, 26 Dec 2018 04:03 PM IST
शशांक गौर
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशांक गौर
Updated Wed, 26 Dec 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल रिव्यू – ठाकरे (ट्रेलर)
कलाकार – नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अमृता राव। निर्देशक- अभिजीत पानसे। निर्माता, लेखक- संजय राउत
बैनर – वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर्स
साल के शुरू में ठाकरे की इस बायोपिक का टीजर आया और साल के आखिर में ट्रेलर। ठाकरे महाराष्ट्र के लिए एक मिथ का नाम रहा है। मराठी मजदूरों को संगठित करने से लेकर महाराष्ट्र सिर्फ मराठियों के लिए तक का सफर तय करने वाले बाल ठाकरे अपने जीवनकाल में राज्य के सबसे शक्तिशाली और काफी विवादास्पद नेता भी रहे हैं। उनकी बायोपिक शिवसेना का अगले आम सभा चुनाव के लिए तैयार किया गया ब्रह्मास्त्र है।
ठाकरे के ट्रेलर से एक बात तो समझ आती है और वह है शिव सेना का राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जमीन मजबूत करने का इरादा पक्का हो रहा है। फिल्म की कास्टिंग किसी बायोपिक के लिए कितना मायने रखती है, ये ठाकरे के रोल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखकर पता चलता है। ट्रेलर में वह छाए हुए हैं। एक उत्तर भारतीय का महाराष्ट्र के सबसे शक्तिशाली मराठी नेता के रूप में परदे पर आना रोमांचित करता है।

Nawazuddin Siddiqui
रोमांचित ये भी करता है कि नवाजुद्दीन ने इस रोल के लिए अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा दिया है। ठाकरे का अंगूठा औऱ तर्जनी उंगली हमेशा एक खास अंदाज में मुड़ी रहती थीं, कुछ ब्रश पकड़ते रहने के चलते और कुछ सिगार पकड़े रहने के चलते। नवाजुद्दीन ने ठाकरे की छोटी से छोटी आदत पकड़ी है और अपने किरदार के लिए उनका यही समर्पण ठाकरे के ट्रेलर की जीत है। अमृता राव ठाकरे की पत्नी बनी हैं।
ठाकरे का हिंदी के अलावा मराठी ट्रेलर भी बुधवार को लॉन्च हुआ। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म देखने की उत्सुकता दर्शकों में और बढ़ गई है। ट्रेलर अपने मकसद में कामयाब है। संजय राऊत की लेखनी का अगला इम्तिहान अब 25 जनवरी को बड़े परदे पर होगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन