फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Big Picture Show: रणवीर सिंह के शो में भावुक हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- कहीं स्टारडम सोनाक्षी को दूर न ले जाए

Sat, 08 Jan 2022 11:30 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
The Big Picture Shatrughan sinha gets emotional as he talks about Sonakshi in ranveer singh show
the big picture show - फोटो : insta/screen shot

रणबीर सिंह के गेम शो 'द बिग पिक्चर' के एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। इस बार के शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा नजर आईं। ऐसा पहली बार होगा कि सोनाक्षी और शत्रुघ्न सिन्हा  टीवी पर एक साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस इस बार के एपिसोड को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। जहां इस बार के शो में पिता और बेटी के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी तो वहीं जमकर मस्ती और धमाल भी होगा। प्रोमो में एक मूमेंट ऐसा भी आया जब सोनाक्षी का जिक्र होते ही शत्रुघ्न सिन्हा बेहद ही इमोशनल दिखाई दिए। 

The Big Picture Shatrughan sinha gets emotional as he talks about Sonakshi in ranveer singh show
the big picture show - फोटो : insta

प्रोमो में जब सोनाक्षी बताती हैं कि एक बार उन्होंने अपने पिता से पूछा कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो वे किस हीरो को अपना रोल निभाते हुए देखना चाहेंगे। सोनाक्षी कहती हैं कि इस जवाब में शत्रुघ्न ने रणवीर सिंह का नाम लिया था। बस इतना सुनते ही रणवीर सिंह शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छू लेते हैं। इस दौरान शत्रुघ्न का फेमस डायलॉग खामोश के बारे में भी बात करते हुए देखा जा सकता है कि ये डायलॉग देश से लेकर विदेशों तक में मशहूर है।

The Big Picture Shatrughan sinha gets emotional as he talks about Sonakshi in ranveer singh show
the big picture show - फोटो : insta

 प्रोमो में देखा जा सकता है कि इस दौरान रणवीर सिंह और सोनाक्षी जमकर मस्ती करते नजर आए। शत्रुघ्न के सामने ही रणवीर, सोनाक्षी के ठुमके की जमकर तारीफ करते हैं जिसके बाद दोनों फिल्म 'आर राजकुमार' के गाने पर खूब डांस करते हैं लेकिन इस दौरान रणवीर सिंह जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछते हैं कि अपनी बेटी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखकर कैसा लगा तो शत्रुघ्न बेहद इमोशनल हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Big Picture Shatrughan sinha gets emotional as he talks about Sonakshi in ranveer singh show
the big picture show - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने की बात करते ही शत्रुघ्न भावुक हो जाते हैं और इस बारे में बात करते हुए कहते हैं  कि वह उनकी पहली फिल्म दबंग देखने के लिए सालों बाद थिएटर गए और उन्हें लगा कि 'एक स्टार का जन्म होता है'। उन्होंने कहा, "अब जो है स्टारडम और ग्लैमर सोनाक्षी को लेके न चला जाए, मां-बाप से दूर ना कर दे"। ये बात सुनते ही सोनाक्षी अपने पिता को गले लगा लेती हैं और कहती हैं क कि ऐसा कभी नहीं होगा। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वे कहते हैं  कि यह उनके लिए एक 'गर्व का क्षण' था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed