सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Diplomat Movie Box Office Collection Day 12 John Abraham Shivam Nair

The Diplomat Collection Day 12: धीमी होती जा रही 'द डिप्लोमैट' की रफ्तार, दूसरे मंगलवार को महज इतनी हुई कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Mar 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

The Diplomat Movie Box Office Collection Day 12: 'द डिप्लोमैट' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती चली जा रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक बहुत कम कमाई की है।

The Diplomat Movie Box Office Collection Day 12 John Abraham Shivam Nair
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
विज्ञापन

विस्तार

जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में नाकाम रही है। 14 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर उम्मीदें थीं कि यह होली के मौके पर अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पहले हफ्ते में फिल्म का प्रदर्शन निराशा जनकर रहा। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है। 

Trending Videos

Jacqueline Fernandez: आईपीएल में परफॉर्म नहीं करेंगी जैकलीन फर्नांडीज, आईसीयू में हैं अभिनेत्री की मां

विज्ञापन
विज्ञापन

The Diplomat Movie Box Office Collection Day 12 John Abraham Shivam Nair
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
पहले हफ्ते नहीं दिखा कमाल

फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें जॉन अब्राहम एक भारतीय डिप्लोमैट की भूमिका में हैं। फिल्म को कई समीक्षकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल दिखाने में पूरी तरह असफल रही।फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में 'द डिप्लोमैट' ने 19.15 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई की रफ्तार और भी ज्यादा धीमी हो गई।
Veera Dheera Sooran-L2 Empuraan: आमने-सामने होंगी मोहनलाल और विक्रम की फिल्में, एक्टर बोले- कोई परेशानी नहीं

The Diplomat Movie Box Office Collection Day 12 John Abraham Shivam Nair
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
दूसरे हफ्ते में भी सुस्त रफ्तार

आंकड़ों के मुताबिक आठवें दिन फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रुपये, नौवें दिन दो करोड़ 50 लाख रुपये, 10वें दिन दो करोड़ 75 लाख और 11वें दिन 90 लाख रुपये की कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 12वें दिन फिल्म ने महज 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 27.19 करोड़ रुपये हो गई है। 

The Diplomat Movie Box Office Collection Day 12 John Abraham Shivam Nair
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
'छावा' से रही पीछे, लेकिन इस फिल्म से निकली आगे

'द डिप्लोमैट' की तुलना अगर विक्की कौशल की 'छावा' से करें, तो यह फिल्म उससे काफी पीछे है। 'छावा' अपनी रिलीज के छठे हफ्ते में भी हर दिन औसत चार-पांच करोड़ रुपये कमा रही है। इसकी कुल कमाई 583 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है। हालांकि, हॉलीवुड फिल्म 'स्नो व्हाइट' से तुलना करें तो 'द डिप्लोमैट' ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। 'स्नो व्हाइट' ने भारत में अब तक कुल चार करोड़ 13 लाख रुपये का ही भारत में कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed