इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' धमाल मचा रही है। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के असहाय दर्द को दिखाया गया है। वहीं, अब निर्माता विपुल अमृतलाल शाह भी एक ऐसे ही गंभीर मुद्दे पर अपनी अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं। विपुल अमृतलाल शाह ने अपने अगले प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है। 'ह्यूमन' में गैर कानूनी रूप से ड्रग्स टेस्टिंग की कहानी दिखाने के बाद अब विपुल शाह महिलाओं की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर एक शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका दमदार टीजर भी सामने आ गया है। विपुल शाह ने अपने अगले प्रोजेक्ट का एलान फिल्म का टीजर शेयर करते हुए किया है। वहीं, ये टीजर देखने के बाद अब फैंस ने मेकर्स से एक डिमांड भी की है।
The Kerala Story: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद सिनेमा में आएगी महिला तस्करी की कहानी, टीजर देखकर लोगों ने मेकर्स से की बड़ी डिमांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू-ट्यूब पर 'द केरल स्टोरी' का टीजर शेयर किया गया है। 1 मिनट 10 सेकंड के इस टीजर में बताया गया है कि केरल से आईएसआईएस और दुनिया के अन्य युद्धग्रस्त क्षेत्रों के लिए व्यवस्थित अपहरण और हजारों महिलाओं की तस्करी की जाती है। इस टीजर की शुरुआत काउंटडाउन से होती है। 12 बजने के बाद स्क्रीन पर एक सवाल आता है, जिसमें दर्शकों से पूछा गया है कि अगर आपकी बेटी आधी रात तक घर ना आए तो आपको कैसा महसूस होगा?
इसके बाद कुछ आंकड़े दिखाए गए हैं, जिसमें बताया गया है बीते 12 सालों में केरल से हजारों लड़कियां गायब हुई हैं और अब तक अपने घर नहीं आईं। टीजर में दिखाए गए आंकड़ों के मुताबिक, 32000 से अधिक महिलाओं का अवैध व्यापार किया गया है और यह स्थिति आज के समय में काफी ज्यादा चिंतनिय है। 'द केरल स्टोरी' को सुदीप्ता सेन ने लिखा है और वही निर्देशित भी कर रहे हैं।
इस फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने शेयर नहीं की है लेकिन 'द केरल स्टोरी' का टीजर देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं। इस टीजर को देखकर निर्माता से डिमांड से जा रही है कि इस फिल्म को पैन इंडिया के लेवल पर रिलीज किया जाए। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'कृपया, निर्माताओं से विनम्र अनुरोध है कि इसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करें। हम ऐसी कहानियों के बारे में जानने के लायक हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर बना रहे हैं तो इसे ठोस प्रमाण के साथ हाई क्वालिटी में बनाएं। लोगों को सच जानना चाहिए।' इसी तरह के और भी कमेंट टीजर को देखने के बाद यूजर्स कर रहे हैं।