फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्व है: ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आईं 29 मूर्तियां, करण जौहर और कपिल शर्मा ने पीएम मोदी को कहा- धन्यवाद

Tue, 22 Mar 2022 04:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 22 Mar 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
karan johar and kapil sharma praise pm narendra modi as 29 antiquities repatriated to india from australia
करण जौहर, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार फिर भारत की 29 ऐतिहासिक धरोहर मूर्तियां वापस अपने देश आ गई हैं। सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने इनके वापस आने पर मूर्तियों का निरीक्षण किया। इनमें भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी शक्ति, अन्य चित्र और सजावटी वस्तुएं और जैन परंपराओं की मूर्तियां शामिल हैं। पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसमें उनके हाथ में बुकलेट है और वह बारीकी से मूर्तियों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस पर फिल्म निर्माता करण जौहर और कॉमेडियन कपिल शर्मा का रिएक्शन आया है। दोनों ने इसके लिए पीएम को धन्यवाद दिया है।

karan johar and kapil sharma praise pm narendra modi as 29 antiquities repatriated to india from australia
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा ने न्यूज एजेंसी का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- भारत देश के अनमोल खजाने की अमूल्य निधि के फिर से स्वदेश लौटने की बहुत बहुत बधाई, अनेक शुभकामनाएं...आभार...आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @नरेन्द्र मोदी जी...जय भारत...हर हर महादेव। 

karan johar and kapil sharma praise pm narendra modi as 29 antiquities repatriated to india from australia
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में करण जौहर ने लिखा- खबर जो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दे...@नरेन्द्र मोदी...29 पुरातात्विक मूर्तियां ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस लाई गई हैं। हाल ही में करण जौहर की  फिल्म गहराइयां रिलीज हुई है। इस फिल्म में दीपिका पादुणोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा मुख्य भूमिका में हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar and kapil sharma praise pm narendra modi as 29 antiquities repatriated to india from australia
कपिल शर्मा और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर चर्चा में थे। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन करने से मना कर दिया था। विवेक का आरोप था कि कपिल शर्मा ने कहा था कि फिल्म में कोई कॉमर्शियल एक्टर नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed