बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को सोमवार की सुबह एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जा रहे थे। इस दौरान पैपराजी के कैमरों में दोनों की तस्वीरें कैद हो गईं, लेकिन कैमरे में सिर्फ इन दोनों की फोटो ही नहीं बल्कि कुछ ऐसी चीज भी आ गई जिसे देखकर लोग रणबीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, फोटो में रणबीर के फोन का वॉलपेपर नजर आ रहा है। इस वॉलपेपर में एक्टर ने अपने पिता ऋषि कपूर की तस्वीर लगा रखी है। रणबीर का वॉलपेपर देखकर ऋषि कपूर के फैंस काफी इमोशनल हो गए। बता दें कि यह वहीं फोटो है जो ऋषि कपूर ने साल 2018 में ट्विटर पर शेयर की थी। इस फोटो को देखने के बाद हर कोई रणबीर की तारीफ कर रहा है। लोगों का कहना है कि रणबीर आज भी अपने पिता के बहुत करीब हैं।
Viral Photo: रणबीर कपूर ने अपने फोन में आलिया नहीं इस शख्स का लगा रखा है वॉलपेपर, देखकर चौंक जाएंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Tue, 22 Mar 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन