{"_id":"6161b55a8ebc3e6295529af1","slug":"the-master-s-words-collection-for-satya-paul-by-rajesh-pratap-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लैक्मे फैशन वीक 2021: रैंप पर नजर आए सत्या पॉल के आउटफिट्स, राहुल बोस की फिल्म से हुई शो की शुरुआत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लैक्मे फैशन वीक 2021: रैंप पर नजर आए सत्या पॉल के आउटफिट्स, राहुल बोस की फिल्म से हुई शो की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:22 PM IST
सार
द मास्टर्स वर्ड्स के FDCI X लैक्मे फैशन वीक का आगाज हो चुका है। शो में फैशन और फिल्मों का मिश्रण नजर आया। ऐसा लगा कि दो अलग-अलग माध्यमों से एक नया सफर शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
लैक्मे फैशन वीक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
द मास्टर्स वर्ड्स के FDCI X लैक्मे फैशन वीक का आगाज हो चुका है। शो में फैशन और फिल्मों का मिश्रण नजर आया। ऐसा लगा कि दो अलग-अलग माध्यमों से एक नया सफर शुरू हो रहा है। दरअसल, शो की शुरुआत राहुल बोस की फिल्म से हुई।
2 of 5
लैक्मे फैशन वीक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दौरान रनवे एक थिएटर में तब्दील हो गया और मॉडल्स रेट्रो लिविंग रूम के एक बबल में नजर आईं। अहम बात यह है कि कोरोना महामारी के बाद फैशन जगत से संबंधित यह पहला ऐसा इवेंट है, जो इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस फैशन वीक में कई बड़े डिजाइनर्स अपनी कला के नमूने पेश कर रहे हैं।
3 of 5
लैक्मे फैशन वीक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फैशन वीक में कई बड़े डिजाइनर्स अपनी कला के नमूने पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लैक्मे फैशन वीक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐसा दिखा सत्या पॉल का कलेक्शन
शो के दौरान सत्या पॉल के क्रिएटिव डायरेक्टर राजेश प्रताप सिंह ने कंपनी के आउटफिट्स पेश किए। इनमें डांस ट्रैक, एथलिजर के साथ-साथ 70 और 80 के दशक की झलक नजर आई। बता दें कि कैलिग्राफी के प्रति सत्या पॉल के लगाव से राजेश खुद भी काफी प्रभावित हैं। वह मिस्टर पॉल की उन कृतियों के साथ नजर आए, जिन पर ओशो व रूमी जैसे दिग्गजों के विचार लिखे थे, जो एक वक्त में बेहद प्रासंगिक थे।
विज्ञापन
5 of 5
लैक्मे फैशन वीक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये कृतियां आधुनिकता के रंग में रंगी होने के बावजूद पुरानी यादों को रूबरू कराती दिखीं। इनसे वो लोग भी यादों से रूबरू हो गए, जिनके पास दिवंगत डिजाइनर का निजी कलेक्शन है। इस दौरान कार्बन रहित टेनसेल से बनी ड्रेस, ट्राउजर्स और शर्ट्स को व्यवहारिक शैली में पेश किया गया। टेनसेल ऐसा धागा है, जो पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल है।
कलेक्शन में दिखी 70-80 के दशक की झलक
महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों का यह कलेक्शन रंगों और पैटर्न के कोलाहल के रूप में नजर आया, जिसमें 70 और 80 के दशक की छवि दिखाई दी। राजेश ने गर्मियों के कपड़े, मिनी, ब्रैलेट्स और पैंट के साथ वाले जैकेट, ड्रेस, ड्रेप्ड स्कर्ट, ट्यूनिक्स का कलेक्शन पेश किया। इनमें शर्ट वाली ड्रेस, हुडी और जॉगर्स के अलावा लॉन्ग कोट आदि के विकल्प मौजूद थे। कलेक्शन में पारंपरिक अंदाज से रूबरू कराती साड़ी भी प्रदर्शित की गई। अभिनेता राहुल बोस भी लाइव शोकेस का हिस्सा बने। उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आईं, जो ब्लैक बॉडीसूट और साटन लैपल्स के साथ टक्सीडो जैकेट व पैंट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।