फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लैक्मे फैशन वीक 2021: शो में अजियो ने दिखाई फैशन अप इंडिया की झलक, फैशन के लिए बना वन स्टॉप डेस्टिनेशन

Sat, 09 Oct 2021 08:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 09 Oct 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Lakmé Fashion Week 2021 : AJIO PRESENTS FASHION UP INDIA AT LAKMÉ FASHION WEEK
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत के अग्रणी ऑनलाइन फैशन ई-रिटेलर अजियो, जो अपने खुद के ट्रेंड फैशन के लिए जानी जाती हैं, ने FDCI x लैक्मे फैशन वीक में एक बार फिर स्टाइल के स्तर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। पिछले कुछ वर्षों में, अजियो दुनिया के प्रसिद्ध फैशन ब्रांडों से नवीनतम फैशन के लिए जाना- माना नाम बन गया है। यह शो अजियो द्वारा पेश किए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ ब्रांडों में से सबसे अच्छे शैलियों का एक विशिष्ट प्रतिनिधित्व था।



अजियो फैशन की सभी चीजों के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो व्यापक फैशन कैटलॉग की पेशकश करता है। पूरे फैशन स्पेक्ट्रम के ब्रांड जैसे कि ट्रेंड्स और मैक्स फैशन के अलावा मार्क्स एंड स्पेंसर, फॉरएवर न्यू, मदर केयर जैसे प्रीमियम ब्रांड भी प्रदान करता है। वहीं, लक्ज़री ब्रांड्स में नाइकी, लेविस, एडिडास आदि शामिल हैं।  जबकि सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले वैश्विक नाम जैसे GAS, सुपरड्री, स्टीव मैडेन, अरमानी एक्सचेंज, ड्यून लंदन, रीप्ले और प्रतिष्ठित लक्जरी ब्रांडों जैसे जिमी चू, ह्यूगो बॉस, कोच टू होमग्रोन,जैसे तमाम फैशन ब्रैंड अजियो में मौजूद हैं। 

 

Lakmé Fashion Week 2021 : AJIO PRESENTS FASHION UP INDIA AT LAKMÉ FASHION WEEK
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक विशेष प्री-लॉन्च के जरिए शो के मेहमानों को मुंबई के वाणिज्यिक केंद्र बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (जेडब्ल्यूसीसी) का एक पूर्वावलोकन और अनुभव मिला। भारत के सबसे बड़े कॉर्पोरेट फाउंडेशन की संस्थापक प्रमुख और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल और कला जैसे क्षेत्रों में विश्व स्तर के प्रयासों की शुरुआत करने वालीं नीता अंबानी द्वारा जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर की कल्पना की गई।

Lakmé Fashion Week 2021 : AJIO PRESENTS FASHION UP INDIA AT LAKMÉ FASHION WEEK
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, भारत की बेहतरीन, सबसे बड़ी कन्वेंशन और प्रदर्शनी सुविधाएं प्रदान करता है। इसका उद्देश्य भारत को तेजी से बढ़ते वैश्विक सम्मेलन और प्रदर्शनियों के इको सिस्टम में मजबूती से रखने के साथ ही भारत और मुंबई शहर के लिए एक स्थायी योगदान देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakmé Fashion Week 2021 : AJIO PRESENTS FASHION UP INDIA AT LAKMÉ FASHION WEEK
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

JWCC अपनी तरह के अनूठे विकास का हिस्सा है, जो भारत और भारतीयों को गौरवान्वित करते हुए एक प्रतिष्ठित व्यवसाय, वाणिज्य और संस्कृति गंतव्य बनने के लिए तैयार है। FDCI x लैक्मे फैशन वीक इस साल के अंत में जियो वर्ल्ड सेंटर के पूर्ण लॉन्च से पहले JWCC में एक झलक दिखाता है।

विज्ञापन
Lakmé Fashion Week 2021 : AJIO PRESENTS FASHION UP INDIA AT LAKMÉ FASHION WEEK
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

18.5 एकड़ में फैला हुआ यह केंद्र विश्व स्तरीय सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। साथ ही दुनिया के कुछ प्रमुख कार्यक्रमों और सम्मेलनों की मेजबानी के उद्देश्य से बनाया गया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed