फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uunchai: सूरज बड़जात्या की बिग बी स्टारर फिल्म की शूटिंग शुरू, परिणीति के करियर का टर्निंग प्वाइंट

Sat, 09 Oct 2021 08:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 09 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
The team reached Nepal for the shooting of Sooraj Barjatya film Uunchai
सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शराबी’ का एक मशहूर गाना है, ‘जहां चार यार मिल जाएं वही रात हो गुलजार, जहां चार यार...।’ कभी अपनी यारबाज़ी के लिए मुंबई फिल्म जगत में खूब चर्चित रहे अमिताभ बच्चन अपने पुराने चार यारों के साथ जल्द ही एक नई फिल्म में दिखने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक हैं सूरज बड़जात्या। जी हां, सूरज बड़जात्या ने एक बार फिर अपने करीबी दोस्त सलमान खान के बगैर अपनी हिंदी फिल्म शुरू की है। इस बार उनकी कहानी है चार दोस्तों की और फिल्म का नाम है, ‘ऊंचाई’। फिल्म की शूटिंग वह हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों में करने का इरादा रखते हैं। फिल्म की करीब पांच सौ लोगों की यूनिट इसके लिए नेपाल पहुंच चुकी है। इस फिल्म से राजश्री के बैनर तले ही बतौर हीरोइन लॉन्च हुईं अभिनेत्री सारिका की भी बड़े परदे पर लंबे अरसे बाद वापसी हो रही है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी एक खास किरदार में हैं।

The team reached Nepal for the shooting of Sooraj Barjatya film Uunchai
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक सूरज बड़जात्या निर्देशित पिछली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ छह साल पहले साल 2015 की दिवाली पर रिलीज हुई थी। इसके पहले सूरज अपनी डेब्यू फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के अलावा ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ भी सलमान के साथ बना चुके हैं। ऋतिक रोशन के साथ बनाई उनकी फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ फ्लॉप रही लेकिन शाहिद कपूर स्टारर उनकी फिल्म ‘विवाह’ बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज हिट रही थी। सूरज बड़जात्या लंबे अरसे से अपनी एक फिल्म के बारे में सलमान खान से चर्चा करते रहे हैं लेकिन सलमान अब अपनी हर फिल्म में अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स की भागीदारी रखने पर जोर देते हैं। सूरज और सलमान की बात बताते हैं कि यहीं नहीं बन पा रही है।

The team reached Nepal for the shooting of Sooraj Barjatya film Uunchai
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान की तारीखों का इंतजार करने की बजाय सूरज बड़जात्या अरसे से अपनी एक और फिल्म पर चुपचाप काम करते रहे हैं। चार दोस्तों और एक टूरिस्ट गाइड की इस कहानी के बारे में अब भी लोगों को पता नहीं चलता अगर अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर इसका खुलासा नहीं कर देते। सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म ‘ऊंचाई’ के लिए नेपाल पहुंचने की जानकारी सबसे पहले अनुपम खेर ने ही सोशल मीडिया पर साझा की। फिल्म ‘ऊंचाई’ चार उम्रदराज लोगों की कहानी बताई जाती है और ये किरदार फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
The team reached Nepal for the shooting of Sooraj Barjatya film Uunchai
परिणीति चोपड़ा और नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘ऊंचाई’ में जिन अन्य कलाकारों को सूरज बड़जात्या साइन कर चुके हैं उनमें नीना गुप्ता और सारिका के अलावा परिणीति चोपड़ा भी शामिल हैं। परिणीति चोपड़ा इस फिल्म में एक टूरिस्ट गाइड का रोल करती दिखेंगी। उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग नेपाल में शुरू भी कर दी है। फिल्म ‘ऊंचाई’ का नेपाल शेड्यूल करीब एक महीने का बताया जा रहा है और इस दौरान सूरज की तैयारी हिमालय के दुर्गम इलाकों में शूटिंग करने की है। फिल्म से जुड़े लोगों की मानें तो सूरज इस फिल्म की शूटिंग 26 हजार फिट की ऊंचाई तक जाकर करने की तैयारी से वहां पहुंचे हैं। फिल्म के कुछ दृश्य दुनिया के सबसे खतरनाक हवाई अड्डों में से एक लुकला एयरपोर्ट पर भी शूट किए जाने की खबरें हैं। यहीं पर एवरेस्ट की चढ़ाई का बेस कैंप भी है।

विज्ञापन
The team reached Nepal for the shooting of Sooraj Barjatya film Uunchai
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजश्री के सूत्रों की मानें तो फिल्म ‘ऊंचाई’ एक सरवाइवल स्टोरी है जिसमें पर्वतारोहण के लिए निकले कुछ लोगों की मदद एक टूरिस्ट गाइड करती है। परिणीति चोपड़ा के करियर की ये काफी अहम फिल्म मानी जा रही है। पिछले साल रिलीज हुई उनकी तीन फिल्मों ‘साइना’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में से किसी को भी दर्शकों की खास वाहवाही नहीं मिली। इसके पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आई उनकी फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ और अर्जुन कपूर के साथ बनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी हैं। सारिका के लिए ये बड़ी कमबैक फिल्म मानी जा रही है। 1975 में राजश्री की फिल्म ‘गीत गाता चल’ से ही वह हीरोइन बनीं थीं और आखिरी बार फिल्म ‘बार बार देखो’ में पांच साल पहले दिखी थीं। नीना गुप्ता की अमिताभ बच्चन के साथ ये दूसरी फिल्म होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed