फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो: बेटे आर्यन खान के लिए फूट-फूटकर रोईं गौरी खान, कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें

Sat, 09 Oct 2021 07:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 09 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Social media: Video of Gauri Khan crying after meeting Aryan Khan went viral
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई में आर्यन की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसका मतलब है कि आर्यन खान सहित सभी 8 आरोपियों को अब जेल मे रहना पड़ेगा। हालांकि एनसीबी ने कोर्ट से रिमांड की मांग की थी लेकिन जज ने इसे ठुकरा दिया।



बेटे को देख फट गया गौरी का कलेजा

वहीं, अपने बेटे को इस हालत में देख बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और पत्नी गौरी खान काफी परेशान हैंं। दोनों अपने बेटे को जमानत दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन,  लाख कोशिश के बाद भी आर्यन को बेल नहीं मिल सकी। इस बीच अब इंटरनेट पर गौरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोती नजर आ रही हैं।

 

Social media: Video of Gauri Khan crying after meeting Aryan Khan went viral
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कोर्ट ने ड्रग्स केस में हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को एक राहत देते हुए एनसीबी के लॉकअप में आरोपियों को परिवार से मिलने की अनुमति दी थी। ऐसे में आर्यन से मिलने उनकी मां गौरी खान एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं। उनके साथ शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी एनसीबी दफ्तर पहुंचीं। इस दौरान आर्यन से मिलने के बाद गौरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alldatmatterz (@instanews.adm)

Social media: Video of Gauri Khan crying after meeting Aryan Khan went viral
गौरी खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए वीडियो में गौरी एक कार में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपना हाथ अपने मुंह पर रखा है और वह लगातार रो रही हैं। बेटे को इस हालत में देख उनके चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही है। इस दौरान गौरी सफेद रंग शर्ट और ब्लू जींस में नजर आईं। वह कार की पीछे वाली सीट के एक तरफ दोनों पैर की मदद से सिर टिकाए बैठी हैं। इसके बाद शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी कार में आकर बैठती हैं और कार चल पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Video of Gauri Khan crying after meeting Aryan Khan went viral
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग्स केस में मुंबई की किला कोर्ट ने आर्यन खान (Aryan Khan) समेत सभी आठ आरोपियों को गुरुवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। जांच एजेंसी एनसीबी ने कोर्ट से 11 अक्टूबर तक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने तुरंत ही जमानत याचिका दाखिल कर दी लेकिन 7 बजे के बाद कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। मामले की सुनवाई शुक्रवार को हुई लेकिन आर्यन को जमानत नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन
Social media: Video of Gauri Khan crying after meeting Aryan Khan went viral
आर्यन खान ड्रग मामला - फोटो : अमर उजाला

मुंबई तट पर क्रूज जहाज पर पार्टी में छापेमारी के बाद ड्रग्स की जब्ती से संबंधित मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आर्यन खान पर NDPC 8 C, 20 B, 27 और 35 की धाराएं लगाई गई हैं। इन्हीं के तहत आर्यन की गिरफ्तारी हुई है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि आर्यन ने माना है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed