{"_id":"6161268a8ebc3e9fbc7aafcd","slug":"bhojpuri-actress-amrapali-dubey-owns-a-beautiful-flat-see-inside-photos-of-her-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: अंदर से बेहद खूबसूरत और आलीशान है आम्रपाली दुबे का घर, तस्वीरें देख आप भी कर लेंगे यकीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: अंदर से बेहद खूबसूरत और आलीशान है आम्रपाली दुबे का घर, तस्वीरें देख आप भी कर लेंगे यकीन
भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्री आम्रपाली दुबे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने दमदार अभिनय से वो अपना हुनर तो साबित कर ही चुकी हैं साथ ही अपनी खूबसूरती से हर किसी को घायल कर देती हैं। अपने गानों को लेकर आम्रपाली बहुत ही सुर्खियां बटोरती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहती हैं और अपनी शानदार तस्वीरें साझा करती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती है। आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं जो सबसे तगड़ी फीस चार्ज करती हैं।
बेहद खूबसूरत है आम्रपाली का घर
टीवी सीरियल से करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली आज बड़ी हीरोइन बन चुकी हैं। पिछले ही साल उन्होंने अपना नया घर खरीदा था और इस खुशखबरी को अपने फैंस संग साझा किया था। उन्होंने अपनी मेहनत से फ्लैट खरीदा था और पूरे परिवार के साथ गृह प्रवेश किया था। आज आपको दिखाते हैं उनके घर की खूबसूरत तस्वीरें।
2 of 5
आम्रपाली दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
आम्रपाली पर्दे पर भले ही चमक धमक में नजर आती हों लेकिन उन्हें शांत वातावरण पसंद ऐसा है। ये बात इसलिए कह सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपने घर में सफेद रंग को काफी महत्व दिया है। आम्रपाली के घर की दीवारें सफेद रंग से पेंट की गईं हैं।
3 of 5
आम्रपाली दुबे
- फोटो : Instagram
उन्होंने अपने घर में एक प्यारा सा मंदिर भी बनवाया है जहां गणपति बप्पा विराजमान हैं। उन्होंने इसकी अच्छी सजावट की थी और मंदिर को अक्सर वो अपने तरीके से सजाती रहती हैं। उन्हें हरियाली काफी पसंद है इसलिए घर की छत पर भी उन्होंने काफी पेड़ पौधे लगाए हैं। साथ ही उनके फर्श पर मार्बल फ्लोरिंग है। आम्रपाली अपने इस घर में बेहद खुश रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आम्रपाली दुबे का घर
- फोटो : सोशल मीडिया
करियरा की बात करें तो आम्रपाली दुबे शुरुआत में एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी, बल्कि वे एमबीबीएस करके डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। ऐसे में उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया।टीवी की दुनिया से कई हिट शो देने के बाद साल 2014 में आम्रपाली ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के साथ भोजपुरी में कदम रखा, और इसके बाद वे लगातार आगे बढ़ती गईं।
विज्ञापन
5 of 5
आम्रपाली दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
बात आम्रपाली दुबे की कमाई की करें, तो वे फिल्मों, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली एक फिल्म के लिए लगभग आठ से 10 लाख रुपये तक फीस लेती हैं।वहीं, नजर अगर आम्रपाली दुबे के कार कलेक्शन पर दौड़ाएं, तो उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। इनमें रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर जैसी कई कारें शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।