फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जब मस्ती की जगह विवाद में बदल गईं फिल्मी पार्टियां, हाथापाई से लेकर ड्रग्स के इस्तेमाल तक का लगा था आरोप

Sat, 09 Oct 2021 07:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 09 Oct 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Bollywood famous parties which made headlines after controversies includes stars like shahrukh khan salman and many more
बॉलीवुड की फिल्मी पार्टियां - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी सितारे पर्दे पर तो साथ काम करते ही हैं साथ ही पर्दे के पीछे भी वो खूब मस्ती करते हैं। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो पार्टियां करने के लिए मशहूर हैं। इनमें करण जौहर, मलाइका अरोड़ा करीना कपूर खान का नाम पहले लिया जाता है। एक तरफ जहां इन सितारों की मस्ती करते हुए तस्वीरें बहुत पसंद की जाती हैं तो वहीं कई बार ऐसे मौके भी आए जब इन्ही पार्टियों में कोई ना कोई विवाद हो गया और ये बात बड़ा मुद्दा बन गई।



जब चर्चा में आ गईं फिल्मी पार्टियां, और खूब मचा बवाल

पिछले कुछ सालों में ऐसी बहुत सी फिल्मी पार्टियां रही हैं जहां सितारों के विवाद के कारण वो चर्चा में आ गईं। किसी पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप लगा तो वहीं किसी पार्टी में एक सितारे ने दूसरे सितारे को थप्पड़ मार दिया। ऐसे में जब भी कोई फिल्मी पार्टी होती है और बड़े सितारों का जमघट लगता है तो अक्सर कोई ना कोई विवाद सामने आ जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मी पार्टियों के बारे में जो विवाद के कारण चर्चा में आ गई थी।

Bollywood famous parties which made headlines after controversies includes stars like shahrukh khan salman and many more
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान-सलमान खान

शाहरुख और सलमान का रिश्ता हमेशा से दोस्ती का रहा है लेकिन कई बार दोनों की दोस्ती में दरार भी देखी गई है। आज आर्यन खान के गिरफ्तार होने पर सलमान फौरन शाहरुख के घर पहुंच गए लेकिन साल 2008 में दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई थी। दरअसल कटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी में दोनों सितारे आमने सामने थे तब सलमान शाहरुख के उनकी फिल्म में कैमियो ना करने की बात पर उनका मजाक उड़ाने लगे थे। खबरों की मानें तो शाहरुख ने भी सलमान के फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट गिना दी जिसके बाद दोनों सितारे आपस में भिड़ गए थे। बताते हैं कि किसी एक ने दूसरे पर हाथ भी उठा दिया था। इस घटना के बाद कटरीना काफी रोईं भी थीं।

Bollywood famous parties which made headlines after controversies includes stars like shahrukh khan salman and many more
मीका, राखी - फोटो : सोशल मीडिया

मीका-राखी

साल 2006 में ड्रामे के लिए मशहूर राखी सावंत अपने किस कांड को लेकर चर्चा में आ गईं थीं। बताते हैं कि मीका सिंह के जन्मदिन के मौके पर राखी वहां मौजूद थीं और वो उनके चेहरे पर केक लगा रही थीं। इस पर मीका ने मना किया था कि वो उनके मुंह पर केक ना लगाएं। हालांकि राखी नहीं मानी तो मीका ने बिना उनसे उनकी मर्जी पूछे उन्हें किस कर लिया था। मीका सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood famous parties which made headlines after controversies includes stars like shahrukh khan salman and many more
शाहरुख खान, शिरीष कुंदर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख-शिरीष

जब संजय दत्त की फिल्म अग्निपथ रिलीज हुई थी तो फिल्म की सफलता के बाद मुंबई के नाइट क्लब ओनर ने संजय दत्त के लिए पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के बहुत बड़े बड़े सितारे पहुंचे थे। इस दौरान फराह खान के पति शिरीष कुंदर ने शाहरुख की फिल्म को लेकर मजाक उड़ा दिया था जिसके बाद शाहरुख अपना आपा खो बैठे और उन्होंने शिरीष को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद शाहरुख और फराह की दोस्ती पर भी काफी असर पड़ा था हालांकि बाद में मामला ठंडा पड़ गया था।

विज्ञापन
Bollywood famous parties which made headlines after controversies includes stars like shahrukh khan salman and many more
दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर की पार्टी

करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के फ्रेंडली कलाकार माने जाते हैं। उनकी लगभग सभी सितारों से बहुत अच्छी दोस्ती है। साथ ही वो अक्सर अपने यहां पार्टियां रखते हैं जहां बड़े बड़े सितारे पहुंचते हैं। करण अक्सर अपनी पार्टी के वीडियोज भी बनाते हैं जिसे वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। ऐसे ही एक पार्टी का वीडियो करण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें सभी सितारे नशे में डूबे नजर आ रहे थे। यहां तक कि ये भी कहा गया था कि इस पार्टी में सभी सितारों ने ड्रग्स ली थी। इस पार्टी को लेकर भी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed