फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Trial Pyaar Kaanoon Dhokha fame Kajol opens up on marrying Ajay Devgn at the peak of her career

Kajol: अजय देवगन से शादी करना काजोल के करियर के लिए बना गेम चेंजर, अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा

Wed, 21 Jun 2023 12:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Jun 2023 12:28 PM IST
सार

हाल ही में, काजोल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ किस्सों का खुलासा किया और बताया कि उनके लिए अजय देवगन से शादी करना एक मुश्किल फैसला क्यों था।

विज्ञापन
The Trial Pyaar Kaanoon Dhokha fame Kajol opens up on marrying Ajay Devgn at the peak of her career
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के बाद काजोल 'द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' के साथ वेब स्पेस में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। काजोल सुपर्ण वर्मा की सीरीज 'द गुड वाइफ' के हिंदी वर्जन में एक वकील की भूमिका निभाएंगी। जिसे ऐसी परिस्थितियों में डाल दिया जाता है, जहां उनके किरदार को कुछ कठिन विकल्प चुनने की जरूरत होती है।  हाल ही में, काजोल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ किस्सों का खुलासा किया और बताया कि उनके लिए अजय देवगन से शादी करना एक मुश्किल फैसला क्यों था।

विज्ञापन

काजोल के लिए अजय से शादी करने का फैसला था कठिन
 'द गुड वाइफ' के प्रमोशन के दौरान काजोल ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे किए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अजय से शादी करना उनके लिए किसी कठिन फैसले से कम नहीं था। काजोल ने कहा, ‘सच में।  मेरे जीवन में कई बार मुझे कठिन निर्णय लेने पड़े। असल बात यह है कि मैंने उस समय शादी की जब मेरा करियर पीक पर था। यह शादी मेरे लिए गेम चेंजर भी साबित हुई क्योंकि मुझे नहीं पता था कि आगे मैं फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहती हूं या नहीं।’

Neeyat: मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'नीयत' का टीजर रिलीज, जासूस बन विद्या बालन ने मचाया तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने काजोल को दी थी यह नसीहत
काजोल ने आगे यह भी बताया कि उनके पिता ने उन्हें बहुत सावधानी से फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने के बारे में सोचने के लिए कहा क्योंकि उनका मानना था कि एक बार दर्शक आपको जिस नजर से देख लेते है, उसके बाद उनका नजरिया बदलना काफी मुश्किल हो जाता है। काजोल ने कहा, ‘मैं अपने पिता की इस बात से कभी सहमत नहीं थी। मुझे लगा ऐसा नहीं है। मैं जब चाहे दर्शकों का नजरिया बदल सकती हूं, लेकिन समय ने साबित कर दिया है कि वह सही थे।’

Kagana Ranaut: कंगना ने ‘टीकू वेड्स शेरू’ से प्रोडक्शन की दुनिया में रखा कदम, बोलीं- पैसा कमाना मकसद नहीं

विज्ञापन

ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं काजोल
आपको बता दें कि काजोल अपने ओटीटी डेब्यू के लिए बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में 'द ट्रायल' का टीजर लॉन्च हुआ था, जिसमें काजोल का दमदार अवतार नजर आया। फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 14 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी, जिसमें आठ एपिसोड होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed