'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' के बीच होगा क्लैश, दोनों इस दिन होंगी रिलीज; प्रोड्यूसर ने कही ये बात
Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: रामचरण की अगली फिल्म 'पेद्दी' और वरुण धवन की अगली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के बीच क्लैश होने वाला है। अब इसपर वरुण धवन की फिल्म के प्रोड्यूसर का बयान सामने आया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को 'पेद्दी' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की। फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'पेद्दी' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन की अगली 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है।
क्लैश पर क्या बोले प्रोड्यूसर?
'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' के बीच होने वाले क्लैश को लेकर वरुण की फिल्म के प्रोड्यूसर ने रिएक्ट किया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने कहा, ‘अब क्या कर सकते हैं, कुछ नहीं। कोई ना कोई तो आएगा ही। साल में 52 हफ्ते होते हैं, किसी ना किसी फिल्म का टकराव होगा। यह ठीक है।’
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म की रिलीज डेट बदलने का सोच रहे हैं, तो उन्होंने साफ कहा, ‘बिल्कुल नहीं।’
पहले ये थी 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट
शुरुआत में यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट कई बार बदली गई। पहले इसे 12 जून कर दिया गया, जब यश ने अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 4 जून को रिलीज करने का ऐलान किया, ताकि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से टकराव ना हो। इसके बाद मेकर्स ने फैंस को चौंकाते हुए फिल्म को पहले यानी 22 मई को रिलीज करने का फैसला किया।
अब इस दिन होगी रिलीज
लेकिन 29 अप्रैल को वरुण धवन ने नया पोस्टर शेयर कर बताया कि 'है जवानी तो इश्क होना है' अब फिर से 5 जून को ही रिलीज होगी। यह बदलाव तब हुआ जब यश ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून को रिलीज नहीं होगी। इसके बाद वरुण की फिल्म की टीम ने फिर से अपनी पुरानी रिलीज डेट तय कर ली।
Grit is his story. Determination is his weapon 🔥#PEDDI WORLDWIDE RELEASE ON 4th JUNE, 2026 ❤️🔥
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) May 1, 2026
Mega Power Star @AlwaysRamCharan @NimmaShivanna #JanhviKapoor @BuchiBabuSana @arrahman @RathnaveluDop @artkolla @NavinNooli @bomanirani @IamJagguBhai @divyenndu @vriddhicinemas… pic.twitter.com/nhw1GB4fUS
रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’, जिसमें जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी, उसकी रिलीज डेट भी कई बार बदली गई है। यह तीसरी बार है जब फिल्म टली है। पहले यह 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, फिर इसे 30 अप्रैल कर दिया गया। बाद में मेकर्स ने इसे और आगे बढ़ा दिया, लेकिन नई तारीख नहीं बताई। अब फिल्म 4 जून को रिलीज होगी।