Two Much: ट्विंकल खन्ना और काजोल एक साथ लेकर आ रही हैं नया टॉक शो 'टू मच', फैंस हुए उत्साहित
Two Much With Kajol And Twinkle Khanna New Talk Show: बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और काजोल एक नया शो लेकर आ रही हैं। यह एक टॉक शो होगा, जिसका नाम 'टू मच' है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राइम वीडियो ने आज काजोल और ट्विंकल खन्ना के नए शो की अनाउंसमेंट कर दी है। यह एक टॉक शो होगा। आज अमेजन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर नए शो 'टू मच' की घोषणा करते हुए काजोल और ट्विंकल की एक शानदार तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'उनके पास चाय है और यह बहुत याद आने वाली चीज है। #TwoMuchOnPrime जल्द आ रहा है।'
ट्विंकल खन्ना और कालोज के इस शो को लेकर सेलेब्स और फैंस बेहद उत्साहित हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने लिखा, 'शीर्षक और मेजबान बहुत पसंद आये, यह बहुत मजेदार होने वाला है', एक फैन ने लिखा, 'हे भगवान, मेरे दो पसंदीदा व्यक्ति एक ही शो में! यह अनोखा और मजेदार होने वाला है-मैं इसके लिए तैयार हूं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत उत्साहित हूं', एक और फैन ने लिखा, 'पहले एपिसोड में कुक अक्की और देवगन', एक और फैन ने लिखा, 'वाह काजोल, बैक टू बैक यह बॉलीवुड में अब तक का सबसे अच्छा है!', एक और फैन ने लिखा, ' काजोल बैक टू बैक शॉट।'
काजोल और ट्विंकल जल्द ही प्राइम वीडियो पर नए टॉक शो "टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल" लेकर आ रही हैं। इस शो की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। यह शो बानिजय एशिया द्वारा बनाया जा रहा है और इसमें बॉलीवुड और बाकी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के साथ मजेदार, बेबाक और जोशीली बातचीत होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शो अनोखा होगा। यह शो कॉमेडी, ग्लैमर और खुलकर बात करने का तालमेल होगा। दोनों अभिनेत्रियां अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। इसलिए यह शो दर्शकों के लिए एक ताजा और मनोरंजक अनुभव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Smriti Irani: 'हम दिखाएंगे भारतीय टेलीविजन अभी भी शानदार है', 'क्योंकि सास भी...' को लेकर स्मृति ईरानी की राय

कमेंट
कमेंट X