सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दर्द भरी थी बॉलीवुड पर राज करने वालीं परवीन बाबी की जिंदगी, गहरे राज लिए दुनिया से हुई थीं अलविदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 04 Apr 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
unknown facts about parveen babi affair with mahesh bhatt amitabh bachchan and kabir bedi died mysteriously
Parveen Babi - फोटो : Social Media

परवीन बाबी एक ऐसी शख्सियत हैं जो दुनिया से अलविदा कहने के बाद आज भी लोगों के दिल-ओ-दिमाग में बसती हैं। परवीन का जन्म 4 अप्रैल 1949 में गुजरात के जूनागढ़ के एक पठान मुस्लिम समुदाय में हुआ था। 70 के दशक में परवीन अपनी बोल्डनस की वजह से काफी चर्चा में थीं। उन्होंने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखा। उनके नाम जहां कई सुपरहिट फिल्में हैं तो वहीं कई फ्लॉप फिल्मों से भी उनका करियर डगडमामा चुका था। उनके फैसले हमेशा चौंकाने वाले हुआ करते थे। कभी लगता कि ये लड़की ऐसा क्यों कर रही हैं, क्योंकि उस वक्त अपने फैसलों से ये मिडिल क्लास मानसिकता को दरकिनार देती थीं। फिर कभी लोग उनके कारनामों से डर जाते थे। परवीन का अंत भी रहस्मय तरीके से हुआ। आज हम उनकी जिंदगी की कुछ रोचक किस्से बताने वाले हैं।

Trending Videos
unknown facts about parveen babi affair with mahesh bhatt amitabh bachchan and kabir bedi died mysteriously
परवीन बाबी, विनोद पांडे, मार्प जुबेर - फोटो : साभार विनोद पांडे

परवीन बॉबी का पूरा नाम परवीन वली मोहम्मद अली खान बॉबी था। माता-पिता की शादी के 14 साल बाद परवीन का जन्म हुआ था और 10 साल की ही उम्र में ही उनके पिता का देहांत हो गया था। 1972 में परवीन ने मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत की। परवीन बॉबी अहमदाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई भी पूरी कर रही थीं कि इसी दौरान प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक बीआर इशारा की नजर उन पर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
unknown facts about parveen babi affair with mahesh bhatt amitabh bachchan and kabir bedi died mysteriously
परवीन बॉबी

कहा जाता है कि उस वक्त उन्होंने मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी और हाथ में सिगरेट थी. इशारा उनसे इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने तुरंत अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया। 1973 की फिल्म 'चरित्रम' में पहली बार वो सिल्वर स्क्रीन पर आईं। 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'मजबूर' बॉबी की पहली हिट फिल्म थी, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन थे।

unknown facts about parveen babi affair with mahesh bhatt amitabh bachchan and kabir bedi died mysteriously
परवीन बॉबी

1970 से 1980 के बीच में परवीन ने 'दीवार', 'नमक हलाल', 'अमर अकबर एंथनी' और 'शान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। 1976 से 1980 के बीच रीना रॉय के बाद परवीन बाबी दूसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं। परवीन ने अमिताभ बच्चन के साथ आठ फिल्मों में अभिनय किया है और ये सभी फिल्में हिट या सुपरहिट हुईं।

विज्ञापन
unknown facts about parveen babi affair with mahesh bhatt amitabh bachchan and kabir bedi died mysteriously
parveen babi with mahesh bhatt

परवीन बॉबी जाने-माने निर्देशक महेश भट्ट संग रिलेशन में थी, जिसकी चर्चा आए दिन होती थी। 1977 में उनकी लव-स्टोरी शुरू हुई थी। महेश भट्ट पहले ही शादीशुदा थे। लेकिन बावजूद इसके वो अपनी पहली पत्नी और बेटी पूजा को छोड़कर परवीन संग रहने लगे थे। परवीन बाबी की कभी शादी तो नहीं हुई, लेकिन हमेशा से उनका नाम डैनी, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ जोड़ा जाता था। उनके रिश्ते अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ करते थे और परवीन ने अमिताभ के ऊपर उनका मर्डर करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed