फिल्म 'जन्म कुंडली' और टीवी सीरियल 'कड़वा सच' से लोकप्रिय हुए अभिनेता-निर्देशक तारिक शाह का शनिवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बीते दो साल से वह किडनी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। बता दें कि तारिक शाह अभिनेत्री शोमा आनंद के पति थे।
पांच खबरेंः अभिनेता-निर्देशक तारिक शाह का निधन और पार्टनर सिद्धांत से अलग हुए अपूर्व असरानी
अलीगढ़ फिल्म के लेखक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अपूर्व असरानी अक्सर अपने पार्टनर सिद्धांत के साथ समलैंगिक संबंधों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने मुंबई में घर लिया था जिसकी खुशी अपने फैंस के साथ साझा की थी लेकिन इस बार अपूर्व की सोशल मीडिया पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, अपूर्व ने सिद्धांत से अलग होने का निर्णय लिया है जिसके बाद से वो लाइमलाइट में आ गए हैं।
अपूर्व असरानी 14 साल बाद पार्टनर सिद्धांत से हुए अलग, बोले - 'हर दिन महत्वपूर्ण था'
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही हैं और ऐसे में पिछले दिनों कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। सभी सेलेब्स लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि लोग मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें। लेकिन इसके बाद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। तो वहीं अब अभिनेता और निर्माता अजय देवगन की फिल्म 'मेडे' के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े 12 स्टाफ के खिलाफ कोविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। ये क्रू मेंबर वसई के सनसिटी इलाके में फिल्म 'मेडे' के सेट का निर्माण कर रहे थे। इन सभी पर भीड़ जमा करने और लॉकडाउन के नियम तोड़ने का आरोप है।
फिल्म 'मेडे' के प्रोडक्शन से जुड़े 12 लोगों पर कोविड-19 नियम उल्लंघन के आरोप में केस हुआ दर्ज, अजय देवगन हैं फिल्म के निर्माता
हिंदी फिल्म, टीवी व डिजिटल मनोरंजन इंडस्ट्री में काम करने वालों की सबसे बड़ी संस्था होने का दावा करने वाली फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (एफडब्लूआईसीई) के नेता महाराष्ट्र सरकार के कोरोना को लेकर संभावित कड़े फैसलों को लेकर बैकफुट पर हैं। फेडरेशन ने हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर अपने सदस्यों को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग बंद करने के निर्देश दिए थे। अब महाराष्ट्र सरकार के सारी शूटिंग बंद करने के फैसले पर विचार करते ही फेडरेशन कामगारों की रोजी रोटी की दुहाई दे रही है।
बॉलीवुड में लॉकडाउन की आहट: कामगार संगठन ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी, कहा, ऐसा हुआ तो होगा ये...
कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब ये वायरस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक पहुंच गया है और घातक साबित हो रहा है। हाल ही में कई सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। वहीं अब सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आदित्य ने खुद सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल पाए गए कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वारंटीन
