सत्तर के दशक में अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी का इस साल 72वां जन्मदिन है। बॉलीवुड फिल्मों में बॉबी की एक्टिंग की अलग पहचान थीं। 1976 से 80 के बीच वह इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने 'कालिया', 'खुद्दार' और 'दीवार' सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
परवीन बाबी जन्मदिन: खुद तरसती रह गईं पर दुनिया के लिए बनीं प्यार की मिसाल, सुनिए ये पांच सुपरहिट गीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाना- 'हमको तुमसे हो गया है प्यार'
परवीन बॉबी की यह गाना फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' का है। फिल्म में यह गाना अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी पर फिल्माया गया है।
गाना- 'जानू मेरी जान'
यह गाना फिल्म 'शान' का है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, बिंदीय गोस्वामी और परवीन बाबी बेहतरीन कैमेस्ट्री दिखाई गई है।
गाना- 'रात बाकी'
परवीन बाबी का यह गाना आज भी कई दिलों की धड़कन है। यह गाना फिल्म 'नमक हलाल' का है।
गाना- 'मैं तो बेघर हूं'
परवीन बॉबी और शशि कपूर पर फिल्माया गया यह गाना उनकी सुपरहिट गानों में से एक है। यह फिल्म 'सुहाग' का गाना है।