{"_id":"606923e88ebc3e8c8e61c99c","slug":"how-film-writer-salim-khan-and-javed-akhtar-breaked-up-and-got-separated-after-sholay-zanjeer-and-don","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जावेद-सलीम: ऐसे टूटी थी शोले, डॉन और जंजीर देने वाली शानदार जोड़ी, एक शाम जुदा हो गए थे रास्ते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जावेद-सलीम: ऐसे टूटी थी शोले, डॉन और जंजीर देने वाली शानदार जोड़ी, एक शाम जुदा हो गए थे रास्ते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 04 Apr 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
सलीम-जावेद
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म जगत में आपने कई सफल जोड़ियां देखी होंगी। फिल्म निर्माता-निर्देशक की जोड़ी, संगीतकारों और गायकों की जोड़ियां कई बार सामने आ चुकी हैं। खासकर बॉलीवुड में तो कई ऐसे उदाहरण हैं। फिर चाहे वो सलीम-सुलेमान की हो, विशाल-शेखर, साजिद-वाजिद, संजीव दर्शन या फिर जतिन-ललित की जोड़ी हो। सभी ने मिलकर इंडस्ट्री में जबरदस्त काम किया और दर्शकों का खूब प्यार लूटा। इसी तरह एक और जोड़ी थी, जिसने 70 के दशक में कमाल की फिल्में लिखीं और खूब नाम कमाया। ये सलीम-जावेद की जोड़ी थी। सलमान खान के पिता सलीम खान और जावेद अख्तर जब एक दूसरे के साथ काम करते थे तो स्क्रीन की पर जबरदस्त कहानी देखकर थियेटर हॉल तालियों से गूंज उठता था।
2 of 7
सलीम-जावेद
- फोटो : Social media
सलीम-जावेद की जोड़ी ने एक साथ काम किया तो कमाल कर दिखाया। ये वही जोड़ी है, जिसने एक से बढ़कर एक फिल्में लिखीं और भारतीय फिल्म जगत को ‘शोले’, ‘जंजीर’ और ‘डॉन’ जैसी कभी न भुलाई जा सकने वाली फिल्में दीं। इनकी लिखी कहानी निर्माताओं को खूब भाती थी। इतना ही नहीं जब फिल्म पर्दे पर रिलीज होती तो दर्शक भी उस कहानी में रम जाते थे। इस तरह बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में खूब कमाई किया करती थीं।
3 of 7
सलीम-जावेद
- फोटो : Social media
लेकिन बॉलीवुड की इस सफल जोड़ी को मानों किसी की नजर लग गई और ये जोड़ी एक शाम टूट गई। हालांकि, इसकी शुरुआत खुद जावेद अख्तर ने की थी। उन्होंने ही सलीम खान से जाकर अपने मन की बात कही थी, जिसके बाद सलीम काफी दुखी भी हुए थे। लेकिन उन्होंने जावेद के फैसले को तरजीह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सलीम-जावेद
- फोटो : Social media
एक बार एक इंटरव्यू के दौरान खुद सलीम ने इसपर खुलासा किया था। उनके मुताबिक एक शाम वह कुछ काम कर रहे थे तभी जावेद अख्तर आए और कहने लगे कि मैं अलग होना चाहता हूं। ये बात सुनकर सलीम खान को धक्का लगा। पहली बार में तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है और जावेद ऐसा क्यों कह रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सलीम-जावेद के साथ अमिताभ
- फोटो : Social media
फिर जावेद के प्रस्ताव पर सलीम साहब ने भी सवाल किया। उनसे पूछा कि आपने यह बात पांच मिनट पहले तो सोची नहीं होगी। जावेद अख्तर ने जवाब दिया कि नहीं मैं इसपर एक अरसे से सोच रहा हूं। इसके बाद सलीम खान वहां से उठकर अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे। उनको जाते देख जावेद भी उनके पीछे-पीछे जाने लगे। इसपर सलीम खान ने उन्हें रोका और कहा कि मैं खुद का ख्याल रख सकता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।