सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने रखा साउथ की इस मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म पर हाथ, ‘कबीर सिंह’ के निर्माता बनाएंगे रीमेक

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 03 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan might star in remake of the blockbuster south Indian movie Master in direction of Sandeep Vanga
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

सलमान खान की फिल्म रिलीज होने वाली हो और महीनों पहले से ही उसका शोर न शुरू हो जाए, ऐसा कहां होता है भला! ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर के बर्थडे से लेकर ट्रेलर के बिना कट पास हो जाने तक की आम दिनों में चर्चा में भी न आने वाली बातें सुर्खियां बन रही हैं। और, सलमान हैं कि उन्होंने अपनी एक अगली फिल्म पर ध्यान लगाना शुरू कर दिया है। खबर है कि ये फिल्म साउथ की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की रीमेक होगी, जो इसी साल रिलीज हुई है।

Trending Videos
Salman Khan might star in remake of the blockbuster south Indian movie Master in direction of Sandeep Vanga
Wanted - फोटो : Social Media

सलमान खान को बॉक्स ऑफिस पर स्टारडम दिलाने में उन फिल्मों का खासा योगदान रहा है जो साउथ की हिट फिल्मों की रीमेक रही हैं। ऐसी फिल्मों की लंबी लिस्ट है। ये सिलसिला सलमान खान ने उस दौर में शुरू किया था, जब उनका करियर डगमगाता दिख रहा था। डेविड धवन ने तेलुगू फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ का रीमेक बनाया फिल्म ‘जुडवा’ के तौर पर और फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद सलमान खान की और भी कई हिट फिल्में जैसे ‘बंधन’, ‘बीवी नंबर वन’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘तेरे नाम’, ‘नो एंट्री’, ‘वांटेड’, ‘रेडी’ और ‘बॉडीगार्ड’ और ‘किक’ साउथ की फिल्मों की ही रीमेक रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan might star in remake of the blockbuster south Indian movie Master in direction of Sandeep Vanga
जय हो - फोटो : अमर उजाला

ऐसा नहीं है कि सलमान ने जिस साउथ फिल्म का रीमेक हिंदी में किया वह फिल्म हिट ही रही हो। ऐसी फिल्मों की भी लंबी लिस्ट है जो हैं तो साउथ की फिल्मों की रीमेक लेकिन हिंदी में उनका बॉक्स ऑफिस पर बाजा बज गया। सलमान की इन फ्लॉप रीमेक फिल्मों में शुमार हैं,  ‘हैलो ब्रदर’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’, ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘क्योंकि’, ‘शादी करके फंस गया यार’ और ‘जय हो’। ‘जय हो’ और ‘किक’ ये दोनों फिल्में 2014 में रिलीज हुई थीं।

Salman Khan might star in remake of the blockbuster south Indian movie Master in direction of Sandeep Vanga
मास्टर - फोटो : फाइल

अब सात साल बाद सलमान खान को फिर से साउथ की रीमेक करने का मन हुआ है। बताते हैं कि हाल ही में सलमान ने तमिल अभिनेता विजय की फिल्म ‘मास्टर’ देखी है। इस साल मकर संक्रांति/पोंगल पर रिलीज हुई फिल्म ने कोरोना काल में भी कमाई के रिकॉर्ड बना डाले हैं। फिल्म ‘मास्टर’ को हिंदी में रीमेक करने के अधिकार उन मुराद खेतानी के पास हैं जिन्होंने फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक ‘कबीर सिंह’ बनाकर शाहिद कपूर के करियर को जीवनदान दिया।

विज्ञापन
Salman Khan might star in remake of the blockbuster south Indian movie Master in direction of Sandeep Vanga
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, सलमान की इस साल ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के यशराज फिल्म्स से छिटकर रिलीज के लिए जी स्टूडियोज के पास जाने के समय से ही इस फिल्म को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं फिल्म इंडस्ट्री में चल रही है। सलमान को भी पता है कि उनकी ‘ट्यूबलाइट’, ‘रेस 3’, ‘भारत’ और ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों ने कमाई भले बेइंतेहा की हो लेकिन उनके फैंस भी अब बार बार ठगे जाने के मूड में नहीं हैं। वह अब एक ऐसी फिल्म की योजना बना रहे हैं. जो ‘सुल्तान’ जैसी पक्की हो और जो ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ के बाद रिलीज हो तो धमाका कर दे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed