फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी जावेद के फैशन ने उड़ाए नेटिजन्स के होश, ट्रोल कर बोले- पेन की स्याही पी ली क्या?

Tue, 20 Sep 2022 08:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 20 Sep 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed brutally trolled for her lipstick colour after her dresses on social media
उर्फी जावेद - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। इन दिनों अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ के साथ-साथ उनकी और चाहत खन्ना की कोल्ड वॉर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन फिर भी उर्फी सबसे ज्यादा अपने अजीबो गरीब स्टाइलिंग को लेकर ही चर्चा में बनी रहती है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अक्सर अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस के लिए उर्फी ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। लेकिन इस बार नेटिजन्स के निशाने पर उर्फी जावेद के कपड़े नहीं उनकी लिपस्टिक आ गई है। जी हां, आज यानी मंगलवार को उर्फी एक बार फिर से पैपराजी के सामने आईं और उनका देख वहां खड़े सभी हैरान हो गए थे। 

Urfi Javed brutally trolled for her lipstick colour after her dresses on social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

आए दिन अपने अतरंगी कपड़े पहने मुंबई की सड़कों पर स्पॉट होने वाली उर्फी एक बार फिर मंगलवार को पैपराजी के समाने आईंं। इस दौरान का उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी ने वाइट मिनी स्कर्ट और बैकलेस फ्रंट ओपन टॉप पहने अपनी कातिलाना आदाएं दिखा रही है। उर्फी ने वहां मौजूद पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए। हर बार अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर रहने वाली उर्फी इस बार भी लोगों की नफरत का शिकार हुईं, लेकिन वजह कुछ और थी। 

Urfi Javed brutally trolled for her lipstick colour after her dresses on social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सामने आए वीडियो जहां उर्फी का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है, वहीं इसमें कुछ ऐसा है जो सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है और उसी वजह से उर्फी इस बार सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, इस बार उर्फी के लिपस्टिक के कलर को लेकर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। वाइट कलर की इस ड्रेस के साथ उर्फी ने ब्लू  कलर की लिपस्टिक लगाई थी। उर्फी ने अपनी सेल्फी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह कैमरे की तरफ देख रही हैं। वायरल भयानी द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई वीडियो पर लोग उर्फी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed brutally trolled for her lipstick colour after her dresses on social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर अपने कपड़ों को लेकर बुरी तरह से ट्रोल होने वाली उर्फी आज अपनी लिपस्टिक के कारण ट्रोल हो रही हैं। नेटिजन्स उनके वीडियो पर लगातार कमेंट कर उन्हें फैशन सेंस सिखा रहा है। उर्फी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘मैडम गलती से पेन की इंक पी ली है क्या?‘ दूसरे ने लिखा, ‘किसी का जहर चूसा है ऐसा लग रहा है।‘ इसके साथ ही एक अन्य ने कमेंट किया, 'लिपस्टिक की जगह इंक लगा लिया क्या?’ एक ने कहा, ‘तभी कहते हैं कि पेन की रिफिल को पीछे की साइड मत खींचा करो... लग गई ना इंक सारे मुंह पर’ एक यूजर ने लिखा, ‘पहले कपड़े समझ नहीं आते थे अब मेकअप भी।‘ लोगों के ऐसे-ऐसे कमेंट देख साफ पता लग रहा है कि नेटिजन्स को उर्फी का यह अंदाज बिल्कुल नहीं भा रहा है।      

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed