'सुई-धागा' में दर्शकों को पसंद आए ममता और मौजी, यूजर्स बोले- 'वरुण सब ठीक है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'सुई धागा' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का इन दोनों स्टार्स ने अलग अलग तरीकों से प्रमोशन भी किया। 'सुई धागा' फिल्म यशराज बैनर के तले बनी फिल्म है जिसमें अनुष्का और वरुण ममता और मौजी के किरदार में हैं।
अनुष्का के पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को यह फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आई है कि वह एक बार नहीं, बल्कि दो बार इस फिल्म को देख चुके हैं। अब बारी है फैंस का रिएक्शन जानने की, आइए बताते हैं फिल्म देख कर आने वाले फैंस इस बारें में क्या कह रहे हैं।
फिल्म सुई धागा में मेक इन इंडिया कैंपेन की झलक देखने को मिलेगी। बेरोजगार से लेकर खुद के रोजगार तक की दो इंसान की कहानी बयां करने वाली इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सुई धागा की कहानी दाल चावल के समान है लेकिन स्वादिष्ठ दाल चावल। दोनों एक्टर्स ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है।
#SuiDhaaga is like a dal chawal but a delicious dal chawal. @AnushkaSharma was brilliant and totally did justice to the character. @Varun_dvn ka kya kahein 'sab theek hai' 🙃👍
— Mr Joshi🥑 (@Shubham7Joshi) September 27, 2018
Just came out watching #SuiDhaaga Superb movie,@Varun_dvn @AnushkaSharma you both were outstanding,
👍👍👍
All other cast is very good too
😊👍#ManeeshSharma@Sharatkatariya@yrf — गोविंद नारायण शर्मा ( हनुमानगढ ) (@iGovindNarayan) September 27, 2018
Wow what a movie #SuiDhaaga is. Best ever performance by @AnushkaSharma and @Varun_dvn. It's going to break records. Please watch it guys. It's fantastic. 😍
— Neeche Se Topper (@NeecheSeTopper) September 27, 2018
After reading all the reviews of #SuiDhaaga I m feeling so bad for @Varun_dvn. He tried to do an experimental role, but script ditched him. But still i m happy that atleast he showed guts & did this film. Kudos. 👏
— ᴬʳᵖᶦᵗᵃ➖²ᴾᴼᴵᴺᵀ⁰ (@KhiladisArpita) September 28, 2018
हालांकि कुछ फैंस इस फिल्म को बुरा भी कह रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- फिल्म इतनी बोरिंग थी कि लोग थियेटर छोड़ कर जाने लगे।
People are leaving cinema hall. wtf #SuiDhaaga pic.twitter.com/A89GK4Mnjf
— Messii (@M4Messii) September 28, 2018
बता दें 'सुई धागा' फिल्म में भारत में बनी चीजों को बढ़ावा दिया गया है साथ ही ममता और मौजी के जीवन के उतार चढ़ाव को भी दिखाया गया है। इस फिल्म को भारत में कुल 2500 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। यानी कि कुल मिलाकर 'सुई धागा' फिल्म को 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'सुई धागा' फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है।