फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan and his girlfriend Natasha Dalal at romantic dinner date

गर्लफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर पहुंचे वरुण धवन, भईया-भाभी भी साथ आए नजर

Mon, 28 May 2018 09:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan and his girlfriend Natasha Dalal at romantic dinner date
सोनम-आनंद के बाद जिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादी की चर्चा को लेकर बाजार गर्म है वो हैं दीपिका-रणवीर और वरुण-नताशा। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने की चर्चा है। दोनों के बीच काफी कुछ चल रहा है लेकिन क्या इसकी जानकारी किसी को नहीं है लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि जो भी है बहुत खास है।
विज्ञापन


ये बात कितनी सच है और कितनी गलत है इस बारे में फिलहाल और कोई जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि वरुण धवन कुछ वर्षों से नताशा दलाल के साथ लगातार रिश्ते में रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। हाल ही में सोनम कपूर के रिसेप्शन पर दोनों को साथ देखा गया था।
विज्ञापन


'अक्टूबर' के बाद वरुण कलंक में नजर आने वाले हैं। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ डिनर करने पहुंचे और इस बार वो अकेले नहीं बल्कि अपने बड़े भाई रोहित धवन और उनकी पत्नी जाह्नवी के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले तक वरुण धवन और नताशा के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही थी और इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा था लेकिन अब लग रहा है दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और दोनों इस साल शादी करना चाहते हैं।


अगर फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन पहले से ही काफी व्यस्त हैं। इस साल अप्रैल में उनकी अक्टूबर रिलीज हो रही है। इसके अलावा सितंबर में अनुष्का शर्मा के साथ सुई धागा भी रिलीज होगी। फिलहाल वरुण धवन इन फिल्मों की वजह से काफी व्यस्त हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed